scriptसरकार की उपलब्धियों की पुस्तकों का विमोचन | Government's achievements books released | Patrika News

सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकों का विमोचन

locationहुबलीPublished: Jul 28, 2021 12:20:43 am

Submitted by:

S F Munshi

सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकों का विमोचन

सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकों का विमोचन

सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकों का विमोचन

सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकों का विमोचन
धारवाड़
राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धि को दर्शाने वाले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तक का जिलाधिकारी नितेश पाटील ने विमोचन किया।
धारवाड़ के जिलाधिकारी कार्यालय सभा भवन में आयोजित सरल कार्यक्रम में राज्य की उपलब्धियों वाली सवालुगळ साधना पर्व तथा धारवाड़ जिले की जानकारी देने वाली सवालुगळ 2 वर्ष परिहार प्रगति स्पर्श नामक पुस्तकों को विमोचन किया गया।
इस अवसर पर हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त लाबुराम, जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुशीला, जिला पुलिस अधीक्षक पी. कृष्णकांत आदि मौजूद थे।

………………………………………………….

संविधान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नाटक की रचना
-विधान परिषद के पूर्व सदस्य आरके सिद्रामण्णा ने कहा
शिवमोग्गा
विधान परिषद के पूर्व सदस्य आरके सिद्रामण्णा ने कहा है कि संविधान के बारे में जनता में जागरूकता फैलाने के लिए शिवमोग्गा रंगायन संस्था की ओर से सर्वरिगु संविधान नामक कन्नड़ नाटक की रचना की गई है।
वे शिवमोग्गा में सर्वरिगु संविधान नाटक संरचनात्मक कार्यशाला तथा संगोष्ठी के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान श्रेष्ठ संविधान है। संविधान के सिध्दांत आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने की आवश्कता है।
उन्होंने कहा कि देश का प्रशासन संविधान के अनुरूप चल रहा है ना कि किसी व्यक्ति की इच्छा के अनरूप। आवधिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कानून बनाना और आवश्यक संशोधन करना विधायिका की जिम्मेदारी है। सभी विधियों का मूल संविधान ही है।

ट्रेंडिंग वीडियो