scriptमक्के के खेत में उगाया गांजा बरामद | Hemp grown in maize field recovered | Patrika News

मक्के के खेत में उगाया गांजा बरामद

locationहुबलीPublished: Oct 27, 2021 12:23:47 am

Submitted by:

S F Munshi

मक्के के खेत में उगाया गांजा बरामद

मक्के के खेत में उगाया गांजा बरामद

मक्के के खेत में उगाया गांजा बरामद

मक्के के खेत में उगाया गांजा बरामद
शिवमोग्गा
जिले के शिकारीपुर तालुक के बलूरु गांव में पुलिस ने मक्के के खेत में उगाया गया गांजा बरामद किया। एक किसान के खेत में मक्के की फसल को बीच गांजा उगाए जाने की जानकारी मिलते ही खेत पर छापा मारकर पुलिस ने 1 हजार 898 ग्राम गांजा के पौधे जब्त किए। इसका मूल्य 5000 रुपए तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला शिकारीपुर ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

—————————————————————

कार की टक्कर से राहगीर की मौत
शिवमोग्गा
हिट एंड रन मामले में एक राहगीर की मौत हो गई। यह घटना शहर के बाहरी क्षेत्र गाडिकोप्प के पास घटी।
मृतक की पहचान संतोष जाधव (25) के रूप में की गई है। संतोष मूलत: दावणगेरे जिले का निवासी था जो गोदीकोप्पा में रिश्तेदार के घर रुका हुआ था। रविवार रात को रफ्तार में आए कार चालक ने पहले एक घोड़े को टक्कर मार दी। बाद में सड़क के किनारे जा रहे संतोष जाधव को टक्कर मारकर फरार हो गया। मामला पश्चिमी यातायात पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो