scriptउत्तर कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनूंगा | I will become the Chief Minister of North Karnataka | Patrika News

उत्तर कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनूंगा

locationहुबलीPublished: Oct 18, 2019 09:05:06 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

उत्तर कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनूंगा-भाजपा विधायक उमेश कत्ती ने जताया विश्वासहुब्बल्ली/बेलगावी

उत्तर कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनूंगा

उत्तर कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनूंगा

सरकार को समय दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि हमारे भाग को सही तौर पर पानी नहीं देने पर पृथक राज्य का आंदोलन अनिवार्य है। किसी की भी सरकार हो अन्याय होने पर प्रदर्शन करना चाहिए। आगामी मार्च में होने वाले बजट सत्र तक फैसला लेने के लिए सरकार को समय दिया जाएगा।

फिर से उठाई पृथक राज्य की आवाज

उन्होंने उत्तर कर्नाटक के 13 जिले तथा इससे लगे दक्षिण महाराष्ट्र के जीन जिलों को शामिल कर पृथक राज्य का गठन करने की मांग करने के जरिए फिर से पृथक राज्य की आवाज उठाई। हमारे क्षेत्र को सही तौर पर पानी नहीं दिया तो हम पृथक राज्य की मांग करेंगे। इस भाग के साथ अन्याय हुआ है। वे मरते दम तक इस भाग के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे। कोल्हापुर, सांगली, कराड, उत्तर कर्नाटक के जिलों को शामिल कर पृथक राज्य का गठन करना चाहिए।

कार्रवाई करनी चाहिए

उन्होंने कहा कि कृष्णा बचाओ योजना में 740 टीएमसी पानी का सही उपयोग नहीं हो रहा है। इसके लिए जगदीश शेट्टर की सरकार ने 1700 करोड़ रुपए की राशि आरक्षित की थी। कर्नाटक के 42 तालुकों के लिए महादयी का पानी वरदान बनना चाहिए। महादयी नदीं में हमारे हिस्से में आए 40 टीएमसी पानी का सही उपयोग होना चाहिए। महादयी नदी बहने वाले कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा गोवा राज्य में भाजपा सरकार है। इसके साथ केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इस मौके का लाभ उठाकर तुरन्त महादयी विवाद का समाधान करने की कार्रवाई करनी चाहिए।

मनचाहे बयानबाजी करना सही नहीं

महाराष्ट्र को पानी छोडऩे के मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कत्ती ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान महादयी का पानी छोडऩे का बयान देना बेहद ओछी बात है। हमने पानी छोडऩे की मांग की थी तो महाराष्ट्र ने पानी नहीं छोड़ा। यह दो राज्यों के बीच का मामला है इस पर चर्चा करने पर मात्र समाधान संभव है। महादयी योजना आवंटन हुए सात वर्ष बीतने के बाद भी कार्य करना नहीं हो रहा है, कार्य किए बिना महादयी का पानी देने के मुख्यमंत्री के बयान की वे निंदा करते हैं। हमें पहले पानी दी जिए। वोट हासिल करने के लिए मनचाहे बयानबाजी करना सही नहीं है।
कत्ती ने कहा कि सुवर्णसौधा का निर्माण तो किया है परन्तु वहां सत्र ही नहीं चला रहे हैं। 400 करोड़ रुपए खर्च कर सुवर्णसौधा का निर्माण करने के बाद इसका सही तौर पर उपयोग नहीं हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो