script

कोल्हापुर में सवा तीन करोड़ की व्हेल मछली की उलटी बरामद

locationहुबलीPublished: Jan 15, 2022 11:27:13 pm

Submitted by:

S F Munshi

कोल्हापुर में सवा तीन करोड़ की व्हेल मछली की उलटी बरामद

कोल्हापुर में सवा तीन करोड़ की व्हेल मछली की उलटी बरामद

कोल्हापुर में सवा तीन करोड़ की व्हेल मछली की उलटी बरामद

कोल्हापुर में सवा तीन करोड़ की व्हेल मछली की उलटी बरामद
-छह आरोपी गिरफ्तार
कोल्हापुर
व्हेल मछली की उलटी बेचने की कोशिश करने वाले ६ संशयित आरोपियों को कोल्हापुर वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। उलटी की की तीन करोड़ २५ लाख होने का अनुमान है। जबकि कार्रवाई में संशयितों की ओर से पांच लाख का मुद्देमाल जब्त किया।
पुलिस ने मामले में विश्वनाथ वामन नामदास (मोरेवाडी), उदय जाधव, अस्लम मुजावर (खानापुर), अल्ताफ मल्ला (तासगाव), रफीक सनदी (मिरज), किस्मत नदाफ (सांगली)को गिरफ्तार किया है।
व्हेल मछली की उलटी बिक्री के लिए कुछ युवकों के कोल्हापुर में आने की जानकारी वनपथक को मिली। उसके अनुसार वनपथक के भाटे नकली ग्राहक बनकर इन युवकों से मिले। इस समय यह युवा उलटी बेचनेवाले है ऐसा स्पष्ट हुआ। उसके अनुसार भाटे ने इन युवकों को दसरा चौक में बुलाया। दसरा चौक में भाट ेने युवाओं से मिलकर पैसे दिखाए और उलटी देने की मांग की। उसके बाद इन युवकों ने भाटे को न्यू पॅलेस परिसर में आने के लिए कहा। इसी समय पुलिस के स्थानीय शाखा के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। वनपथक के अधिकारी न्यू पॅलेस के पास इन युवकों से मिले। इसी समय पुलिस स्थानीय गुनाह अन्वेषण शाखा के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे और वहां पर चल रहे व्यवहार को देखते ही सभी को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में उपवन संरक्षक आर.आर. काले, सहायक सुनील निकम के मार्गदर्शन में वनक्षेत्रपाल नवनाथ कांबले, आर.एस. कांबले, रोहन भाटे, वनपाल विजय पाटील, संदीप शिंदे, आर. एस. मुल्लाणी, एस. एस. हजारे, सागर पटकारे, सुनील खोत आदि शामिल हुए। सहायक फौजदार नेताजी डोंगरे, हवालदार उत्तम सडोलीकर, रणजित कांबले, वैशाली पाटील भी इस कार्रवाई में शामिल हुए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो