scriptकच्ची बस्ती निवासियों पर बढ़ा किराए का भार | Increased rent burden on slum residents | Patrika News

कच्ची बस्ती निवासियों पर बढ़ा किराए का भार

locationहुबलीPublished: Oct 15, 2019 08:17:50 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

कच्ची बस्ती निवासियों पर बढ़ा किराए का भार-आरसीसी का घर मिलने में अभी लगेगा लंबा समयहुब्बल्ली

,

कच्ची बस्ती निवासियों पर बढ़ा किराए का भार,कच्ची बस्ती निवासियों पर बढ़ा किराए का भार

किराए का बोझ बना भार

गिरणी चाळ, लोकप्पनहक्कल, चामुंडेश्वरीनगर, बेंगेरी गांधीनगर तथा रामनगर कच्ची बस्ती में घरों का निर्माण होना है। इनमें से कहीं पर भी पक्के घरों का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है। कुछ जगह तो दो-ढाई वर्ष पूर्व ही निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया था। आरसीसी के पक्के घर के लिए कच्ची बस्ती निवासी मूल घर (झोंपड़ी, कच्चा मकान) को गिराकर किराए के घर में रह रहे हैं। प्रतिमाह दो-तीन हजार रुपए किराया दे रहे हैं। अपने पास स्थित कच्चे मकानों में जैसे-तैसे कर जीवन-यापन कर रहे कच्ची बस्ती निवासी घर के किराए का भुगतान कर परेशान हुए हैं। महंगाई दिन ब दिन बढ़ रही है जिससे जीवन यापन करना ही मुश्किल हो रहा है ऐसे में किराए के बोझ बहुत बड़ा भार बन गया है।

किराया चुकाना हो रहा मुश्किल

गिरणीचाळ कच्चीबस्ती के एक लाभार्थी का कहना है कि पिछले सात-आठ माह से किराए के घर में रह रहे हैं। कार्य चल रहा है जानकर प्रतिदिन मूल घर की जगह आकर जा रहे हैं। बुनियाद डालकर पिल्लर निर्माण के लिए लोहे के सरिए जोड़े गएहैं। अधिकारी कह रहे हैं कि त्योहार आया है, मजदूर नहीं मिल रहे हैं। घर निर्माण में देरी होने से दूसरी जगह घर का किराया चुकाना मुश्किल हो रहा है।

देरी से लाभार्थी हताश

अधिकतम 330 वर्ग फीट विस्तार में आरसीसी घर का निर्माण किया जा रहा है। लाभार्थी का योगदान 58 हजार रुपए (अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लिए 48 हजार रुपए) हर घर के लिए राज्य सरकार दो लाख रुपए तथा केंद्र सरकार 1.5 लाख रुपए देगी। यानी लाभार्थी की ओर से केवल 48 -58 हजार रुपए का भुगतान करने पर लगभग चार लाख रुपए की लागत के घर का निर्माण करने की बात राजनेताओं व अधिकारियों ने कही थी परन्तु बहुत देर होने से लाभार्थी हताश हैं।

526 घरों के निर्माण की निविदा

शहर में 526 घरों के निर्माण की निविदा बेंगलूरु की एक निजी फर्म ने प्राप्त की है। ऐसा लग रहा है कि कच्ची बस्ती विकास मंडल के अधिकारी ठेकेदार की ओर से दिए जा रहे बहाने को मान रहे हैं।

बेहद धीमी गति से चल रहा कार्य

कारवार रोड के गिरणीलाळ में 63 घरों का निर्माण होना चाहिए। पिछले एक वर्ष से बुनियाद स्तर पर ही है। गदग रोड रामनगर में 62 घरों के निर्माण के लिए हालही में भूमि पूजा की गई है। राजनगर के पास चामुंडेश्वरी नगर में डेढ़ वर्ष से 85 घरों का निर्माण प्रगति में है। इसमें केवल 40 से 45 घरों का निर्माण समाप्ति के चरण में है, शेष कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। विद्यानगर लोकप्पनहक्कल में मात्र निर्माण कार्य की प्रगति अच्छी है। यहां 60 घरों का निर्माण किया जा रहा है। बेंगेरी गांधीनगर में जी प्लस थ्री मॉडल के अपार्टमेंट टाइप 256 घरों का निर्माण होना है। यहां कच्ची बस्ती निवासियों ने मूल स्थान खाली नहीं किया है। इसके चलते निर्माण कार्य आरम्भ नहीं हुआ है।

दो माह में सौ घर हस्तांतरित किए जाएंगे

कुछ जगहों पर लाभार्थियों ने डिमांड ड्राफ्ट देने में देर की। दशहरा त्योहार के चलते मजदूर कुछ दिन काम पर नहीं आए। इसके चलते निर्माण कार्य स्थगित हुए थे। और दो माह में लाभार्थियों को सौ घर हस्तांतरित किए जाएंगे।
सुरेश हिरेमठ, सहायक कार्यकारी अभियंता, कच्ची बस्ती विकास मंडल हुब्बल्ली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो