scriptJog Falls | पर्यटकों को भा रहा जोग जलप्रपात | Patrika News

पर्यटकों को भा रहा जोग जलप्रपात

locationहुबलीPublished: Aug 16, 2023 07:44:34 pm

देश का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात
कर्नाटक के शिमोग्गा एवं उत्तर कन्नड़ जिले की सीमा पर स्थित

Jog Falls
Jog Falls
हुब्बल्ली. कर्नाटक के शिमोग्गा एवं उत्तर कन्नड़ जिले की सीमा पर स्थित जोग जलप्रपात पर्यटकों को खूब भा रहा है। विशेष पैकेज बसों में किराया वाजिब होने तथा सुरक्षित और आरामदायक होने के चलते लोग परिवार के साथ यहां जा रहे हैं। पैम्फलेट, डिस्प्ले, घोषणाओं और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भी लगातार प्रचार किया जा रहा है। शरावती नदी पर स्थित इस जल प्रपात की खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। मेघालय राज्य के 335 मीटर ऊंचे नोहकलिकाई जलप्रपात के बाद देश का यह दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है। जोग फॉल की ऊंचाई 254 मीटर हैं। जोग फॉल को जेरसप्पा या जोगा फॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह फॉल कर्नाटक राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक हैं और दक्षिण भारत के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। जोग जलप्रपात चार हिस्सों में 254 मीटर नीचे गिरता हैं। इन चार हिस्सों को अलग-अलग नाम राजा, रानी, राकेट और रोरर के नाम से जाना जाता हैं।
उत्तर-पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) की ओर से पिछले महीने हुब्बल्ली से जोग फॉल्स तक शुरू हुए एक दिवसीय सप्ताहांत विशेष पैकेज टूर को अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। अब धारवाड़ और बेलगावी से भी सप्ताहांत पैकेज शुरू करने की घोषणा की है। एनडब्ल्यूकेआरटीसी साल 2019 से लगभग हर मानसून में हुब्बल्ली से जोग फॉल्स तक विशेष बस पैकेज टूर चला रहा है। एक महीने पहले एक वोल्वो मल्टी-एक्सल एसी बस और एक राजहम्सा बस के साथ हुब्बल्ली-जोग फॉल्स विशेष पैकेज टूर शुरू किया था। मांग बढऩे के कारण इस टूर के लिए बसों की संख्या दोगुनी कर दी गई। धारवाड़ से दांडेली-उलावी और गोकक फॉल्स तक दो विशेष पैकेज टूर शुरू किए हैं।
....
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.