scriptभव्य होगा इस बार कर्नाटक राज्य उत्सव | Karnataka state festival will be grand this time | Patrika News

भव्य होगा इस बार कर्नाटक राज्य उत्सव

locationहुबलीPublished: Oct 27, 2021 12:04:39 am

Submitted by:

S F Munshi

भव्य होगा इस बार कर्नाटक राज्य उत्सव

भव्य होगा इस बार कर्नाटक राज्य उत्सव

भव्य होगा इस बार कर्नाटक राज्य उत्सव

भव्य होगा इस बार कर्नाटक राज्य उत्सव
-सजेंगे सरकारी भवन, निकलेगी शोभायात्रा
-कोविड नियमों का कड़ाई से होगा पालन
सिरसी-कारवार
उत्तर कन्नड़ जिले के अपर जिलाधिकारी एच.के. कृष्णमूर्ति ने कहा है कि इस बार कन्नड़ राज्य उत्सव जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वे कारवार स्थित जिलाधिकारी कार्यालय सभा भवन में कन्नड़ राज्य उत्सव संबंधित पूर्व तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार कन्नड के लिए हम अभियान के तहत नाटक, नृत्य, संगीत कार्यक्रम, कन्नड़ गीतों का गायन, कन्नड़ में ही बातचीत, कन्नड़ में ही लेखन आदि प्रतियोगिताएं व सीमा क्षेत्रों में कन्नड़ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राज्य भर में तीन गीत एक साथ
उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर की सुबह 11 बजे कन्नड़ श्रेष्ठता को दर्शाने वाले डॉ. कुवेंपु की रचना बारिसु कन्नड़ डिमडिमवा, डॉ. निसार अहमद की रचना जोगद सिरी बेळकिनल्ली तथा हंसलेखा की रचना हुट्टिदरे कन्नड़ नाडल्ली हुट्टबेकु इन तीनों गीतों को राज्य भर में एक साथ गाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिले के अनुभवी संगीत शिक्षकों का चयन कर स्कूली बच्चों से दो बार पूर्व अभ्यास करना चाहिए। 28 अक्टूबर की सुबह 11 बजे जिले के विविध जगहों में मनाया जाना चाहिए। कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग मंत्री सुनील कुमार ने यह निर्देश दिए हैं। इसके चलते विविध जिला एवं तालुक स्तरीय अधिकारी अपने विभागों में कन्नड़ के लिए हम अभियान विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
उस दिन सुबह 8 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सभा भवन में कन्नडांबे रथ की जिला प्रभारी मंत्री पूजा-अर्चना कर शहर में शोभायात्रा निकालेंगे। शहर के सभी सरकारी भवनों तथा प्रमुख सर्कलों को लाइटिंग से सजाना चाहिए। पुलिस परेड मैदान में सुबह 9 बजे जिला प्रभारी मंत्री राष्ट्र ध्वजारोहण करेंगे। शिष्टाचार के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। कोरोना काल में कार्यक्रम के दौरान सरकार दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक चिकित्सकीय तैयारियों के साथ सतर्कता बरतनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत प्रशासनिक विभाग के उप सचिव नागेश रायकर समेत विविध विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो