scriptगोवा में गुरुवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन | Lockdown in Goa from Thursday evening to Monday morning | Patrika News
हुबली

गोवा में गुरुवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन

गोवा में गुरुवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन

हुबलीApr 28, 2021 / 11:17 pm

S F Munshi

गोवा में गुरुवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन

गोवा में गुरुवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन

गोवा में गुरुवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन
-मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की घोषणा
पणजी
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में गुरुवार शाम से सोमवार सुबह तक तीन दिवसीय कड़े लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वे गोवा की राजधानी पणजी में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के मौके पर आवश्यक सेवाएं तथा उद्योगों को बंद नहीं किया जाएगा। कोविड संक्रमण की चेन कट करने के लिए गुरुवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू किया गया है। आवश्यक सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी, परंतु साप्ताहिक मंड़ी चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कैसिनो बंद रहेंगे। औद्योगिक कार्य चलते रहेंगे। सोमवार को लॉकडाउन हटाया जाएगा तथा व्यापार गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। जनता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। लॉकडाउन के दौरान भी व्याक्सीनेशन केन्द्र कार्य करेंगे। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। गोवा की जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो