शहर में रही महाशिवरात्रि की धूम[typography_font:14pt;” >हुब्बल्लीशहर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। सुबह से ही शिवालयों में श्रध्दालुओं की भीड़ रही। भोले शंकर की पूजा-अर्चना की गई। शाम को शिव-पार्वती की शादी की बरात निकाली।शहर में महाशिवरात्रि को लेकर उत्सवी का माहौल चारों ओर छाया रहा। शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मंदिर, उदय नगर के ईश्वर मंदिर, बेंगेरी के कल्मेश्वर मंदिर, देवांगपेट के महादेव मंदिर, उणकल स्थित रामलिंगेश्वर मंदिर, चंद्रमौलेश्वर मंदिर, गोकुल रोड शिवगिरी कॉलेनी स्थित शिव मंदिर, पुरानी हुब्बल्ली स्थित शिव मंदिर, सिध्दारूढ़मठ समेत शहर के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक आदि अभिषेक कर पूजा अर्चना की। शहर में कई जगह भगवान शिव की बारात भी निकाली गई। मंदिरों में जागरण और भजन कीर्तन किए गए। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रध्दालुओं का हुजूम लगा रहा। युवा अपने वाट्सएप स्टेट्स पर शिव के कई रूपों को अपडेट किए हुए हैं। युवा अलग-अलग आकर्षक फेस में नटराज की पिक, शिव के डमरू और त्रिशूल के साथ शिव तांडव की रिंगटोन लगाकर शिव की भक्ति के रंग दिखा रहे हैं। स्टेशन रोड स्थित ईश्वर मंदिर के पूजारी ने कहा कि वैसे तो हिंदू पंचांग में इस दिन को बेहद खास माना गया है, लेकिन इस बार यह पर्व और भी अधिक खास है। दरअसल, 117 साल बाद शिवरात्रि पर शनि अपनी स्वयं की राशि मकर में और शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में है। यह एक दुर्लभ योग है, यह दोनों बड़े ग्रह शिवरात्रि पर इस स्थिति में हैं। शिव पुराण में महाशिवरात्रि को चार पहर पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। खासतौर पर निशीथ काल में पूजन का अत्यंत फल प्राप्त होता है।