दिव्यांगों को करें समाज की मुख्य धारा में शामिल[typography_font:14pt;” >हुब्बल्लीहुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के अंचल और जनसंपर्क अधिकारी एस.सी. बेवूर ने दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। वे शहर के बीवीबी कॉलेज मैदान में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलों के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि दिव्यांगों के लिए बनी सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। उन्हें आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पहल करनी चाहिए। हुब्बल्ली धारवाड़ महानगर निगम की ओर से भी दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर हुब्बल्ली विश्वधर्म महिला तथा बाल शिक्षा सेवाश्रम समिति के अध्यक्ष आई.के. लक्कुंडी ने विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल जैसी प्रतियोगिताओं की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाएं लाभार्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अवसर पर बीवीबी इंजीनियर कॉलेज के सेवानिवृत्त खेल निदेशक एम.एम. कुरुगोडु, दिव्यांग विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी मुनिस्वामी एवं किम्स के चिकित्साधिकारी डॉ. स्वामी पुट्टराजु उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन निगम संपर्क अधिकारी बेवूर ने किया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने परेड की और अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लिया। स्वागत अमरनाथ ने किया। इस अवसर पर सूचना विभाग के अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।