
भगवानाराम झोदगण बने जिलाध्यक्ष
कर्नाटक के हावेरी जिले के राणेबेन्नूर में विश्नोई समाज की मीटिंग में भगवानाराम झोदगण को हावेरी एवं दावणगेरे जिलों का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर भगवानाराम ने कहा कि वे समाज के सभी सदस्यों के सहयोग से समाज को उंचाइयों पर ले जाने के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में एक सौ एक पौधे लगाए जाएंगे। विश्नोई समाज में पौधों एवं पर्यावरण पर जोर दिया गया है और इसी मकसद से पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर पूनमाराम कावां, वीरमाराम जाणी, ओमप्रकाश चित्रदुर्ग, बाबूलाल गोदारा, लादूराम सियाग, संजय कड़वासरा, रमेश होसपेट, श्रीराम हुब्बल्ली, ओमप्रकाश भाम्भू हुब्बल्ली, प्रवीण जैन, राजेश जैन, भोलाराम आंजणा, जयंतीलाल सुथार, केलाराम घांची, जबरसिंह राजपुरोहित, छतरसिंह राजपूत, जगदीश सियाग हुब्बल्ली, प्रकाश सियाग हुब्बल्ली, गणपत सारण हुब्बल्ली समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Published on:
08 Dec 2024 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
