script

व्यापारी रहे असमंजस में, पुलिस ने बंद करवाई दुकानें

locationहुबलीPublished: Apr 23, 2021 06:14:54 am

Submitted by:

S F Munshi

व्यापारी रहे असमंजस में, पुलिस ने बंद करवाई दुकानें

व्यापारी रहे असमंजस में, पुलिस ने बंद करवाई दुकानें

व्यापारी रहे असमंजस में, पुलिस ने बंद करवाई दुकानें

व्यापारी रहे असमंजस में, पुलिस ने बंद करवाई दुकानें
बीदर
शहर में शुक्रवार सुबह 10 बजे से पुलिस ने अचानक बाजार बंद करवाने शुरू कर दिए, इससे व्यापारी असमंजस में पड़ गए। पुलिस की सख्ती देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करके बाजार बंद करने के लिए लोगों से कहा लेकिन लोग एक दूसरे से यह जानने की कोशिश में थे कि आखिर क्या कारण है कि बाजार बंद कराए जा रहे हैं।
शहर के अंबेडकर चौक पर जब मार्केट के पुलिस स्टेशन के पी.एस.आई. संगीता पहुंची तब आसपास के दुकानदारों ने उन्हें घेर लिया और यह जानना चाह रहे थे कि बाजार क्यों बंद किया जा रहा है।
संगीता ने बताया कि यह सरकार के निर्देश है कि वाणिज्यिक वस्तु को छोड़ कर बाकी सब व्यापार बंद रखना है। इससे लोग और व्यापारी परेशान रहे लेकिन पुलिस ने अपना काम करना शुरू किया और मात्र कुछ ही घंटों में शहर बंद किया गया।
इस दौरान बीदर पुलिस उप अधीक्षक बस्वेश्वर हीरा ने जानकारी दी कि हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव के निर्देश अनुसार यह किया जा रहा है इसमें लोगों को परेशान होने की बात नहीं है, जीवन के जरूरी सामग्री के व्यापार को बंद किया है।
देखते ही देखते शहर का लगभग कारोबार बंद किया गया और लोग अपस में और कुछ अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी हासिल करते नजर आए।

ट्रेंडिंग वीडियो