scriptएक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराएगा ग्राम वन सेंटर | Minister S. Suresh Kumar inaugurated Grama One center in harti village | Patrika News

एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराएगा ग्राम वन सेंटर

locationहुबलीPublished: Apr 09, 2021 09:35:28 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

हर्ती गांव में खुला ग्राम वन सेंटर, मंत्री एस.सुरेश कुमार ने किया उद्घाटन, कहा – राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही छत के नीचे सभी विभाग की प्रमुख सेवाओं को उपलब्ध करवाने क मकसद से निजी संगठनों की भागीदारी में ग्राम वन सेंटर स्थापित किए गए हैं।

एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराएगा ग्राम वन सेंटर

एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराएगा ग्राम वन सेंटर

विजयपुर. प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा सकाल मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा है कि सभी विभाग की प्रमुख सेवाओं को उपलब्ध करवाने में ग्राम वन सेंटर सहायक हैं। वे जिले के हर्ती गांव में ग्राम वन सेंटर के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही छत के नीचे सभी विभाग की प्रमुख सेवाओं को उपलब्ध करवाने क मकसद से निजी संगठनों की भागीदारी में ग्राम वन सेंटर स्थापित किए गए हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाधिकारी पी. सुनील कुमार ने कहा कि निजी संगठनों की भागीदारी में ग्राम वन सेंटर के माध्यम से बैंकिग सेवाएं, आरटीई सेवाएं, सरकार की अन्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने की योजना है। इस केंद्र में 402 सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हंै। विधायक यशवंतरायगौड पाटील ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य जनता को ऑनलाइन पर सेवाएं उपलब्ध करवानी चाहिए।

ग्रामीण जनता को होगी सुविधा

मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित इस गांव की जनता को विभिन्न सेवाएं प्राप्त करने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। ग्रामीण जनता की सुविधा के लिए ग्राम वन सेंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के चार विभाग के ग्राम वन सेंटर स्थापित करने के लिए विभिन्न जिलों को चुना गया है। इनमें से बेंगलूरु-दावणगेरे, मैसूरु-चिकमगलूरु, बेलगावी-विजयपुर, कल्याण-कर्नाटक व बीदर जिले को चुना गया है। पहले चरण के दौरान प्रायोगिक रूप से 19 नवम्बर 2020 को सौ गांवों में ग्राम वन सेंटर स्थापित किए गए हैं। शुरूआती दौर में मात्र 150 सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती थीं। आठ सालों में सेवाएं बढ़कर 1 हजार 125 तक पहुंच गई है। विजयपुर जिले के 12 तालुक के 193 गांवों में से कुल 125 चुनिंदा गांवों में केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो