scriptगोवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों को सशक्त बनाने की आवश्यकता | Need to empower villages to make Goa self-sufficient | Patrika News
हुबली

गोवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों को सशक्त बनाने की आवश्यकता

गोवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों को सशक्त बनाने की आवश्यकता

हुबलीFeb 12, 2021 / 11:45 pm

S F Munshi

गोवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों को सशक्त बनाने की आवश्यकता

गोवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों को सशक्त बनाने की आवश्यकता

गोवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों को सशक्त बनाने की आवश्यकता
-मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा
पणजी
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों को पहले आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है।
वे पणजी में पर्यटन भवन में सरकार के विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दी कि गोवा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांव में जो छोटी छोटी समस्याएं हैं उनके बारे में जानकारी हासिल करना चाहिए। उन्होंने जल आपूर्ती सुविधा रहित मकानों, बिजली की सुविधा रहित मकानों के बारे में जानकारी प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह आवश्यक है कि समाज के किसी भी इकाई के प्रति नजर अंदाज न करें। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में जिनके पास मकान नहीं है उनके बारे में जानकारी संग्रहीत करने की आवश्यकता है। आत्म निर्भर भारत के तहत गोवा राज्य को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में सरकार की ओर से विशेष पहल किया जा रहा है। गोवा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो