scriptआपराधिक गतिविधियों पर नहीं लगा लगाम | No ban on criminal activities | Patrika News

आपराधिक गतिविधियों पर नहीं लगा लगाम

locationहुबलीPublished: Sep 16, 2019 09:45:42 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

आपराधिक गतिविधियों पर नहीं लगा लगाम-नियमित घटनाओं से जनता में भय बढ़ाहुब्बल्ली

आपराधिक गतिविधियों पर नहीं लगा लगाम

आपराधिक गतिविधियों पर नहीं लगा लगाम

पुलिस पर चिकित्सकों पर दबाव बनाने का आरोप

गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस के दिन ही पांच-छह चाकू घोंपने की वारदातें हुई हैं। पुलिस विभाग ने दुर्गद बैल तथा दाजिबानपेट में हुए मामलों को मात्र चाकू घोंपने के मामलों के तौर पर दर्ज किया है परन्तु केंद्रीय संसदीय मामलात, कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी के शनिवार को किम्स का दौरा करने के दौरान पुलिस ने अपनी रक्षा के लिए चिकित्सकों पर दबाव बनाने के प्रयास करने की बात कही थी। इतना ही नहीं शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस विभाग के विफल होने के आरोप लगाए थे। आरोपियों को पुलिस पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने गांजा का सेवन कर हुडदंग मचाने के बारे में आरोपियों ने बताने का पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है।

अधिकार स्वीकार के दूसरे ही दिन हुई थी वारदात

नए पुलिस आयुक्त के तौर पर आर. दिलीप के अधिकार स्वीकार करने के दूसरे दिन ही विद्यानगर के जयनगर क्रास के पास उणकल निवासी सुभाष मुंडगोड को पुरुषोत्तम पेनगोंड तथा उसके भाइयों ने मिलकर चाकू घोंपा था। इसके दो दिन बाद ही नेकार नगर के बैहट्टी प्लाट में चाकू घोंपा था।

छोटी कहासुनी पर भी चाकू-छुरी

हुब्बल्ली में दिनदहाड़े वसूली, घरों में चोरी, लूट जैसे मामले भी एक के बाद एक चल रहे हैं। जनता में भय का माहौल निर्माण हुआ है। छुट भैए बदमाश भी पुलिस का भय नहीं होने से तलवार, चाकू को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यह सभी पुलिस विभाग की विफलता का सबूत है।

अपराध रोकथाम पर कार्रवाई

आपराधिक गतिविधियों पर अधिक नजर रखी जाएगी। हमारे अधिकारी सक्रीय होने से ही चाकू घोंपने के आरोपियों को वारदात के एकाध दिन में गिरफ्तार करना सम्भव हुआ है। घर में बैठकर आरोप लगाने वाले आरोप लगा लें। हम हमारा काम करेंगे। आपराधिक गतिविधियों, अधिकारियों की लापरवाही को नहीं सहा जाएगा। हमारे कुछ कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
-आर. दिलीप, पुलिस आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो