scriptगोवा भाजपा में कोई मतभेद नहीं | No difference in Goa BJP | Patrika News

गोवा भाजपा में कोई मतभेद नहीं

locationहुबलीPublished: Mar 18, 2022 12:59:28 am

Submitted by:

S F Munshi

गोवा भाजपा में कोई मतभेद नहीं

गोवा भाजपा में कोई मतभेद नहीं

गोवा भाजपा में कोई मतभेद नहीं

गोवा भाजपा में कोई मतभेद नहीं
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तानावडे ने कहा
पणजी
गोवा भाजपा राज्य अध्यक्ष सदानंद तानावडे ने कहा है कि गोवा भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई असमंजस नहीं है। सभी एकजुट हैं। केन्द्र नेताओं से चर्चा करने के पश्चात मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गोवा राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर केन्द्रीय नेता प्रमोद सावंत को चयनित किया है। इसके बावजूद विधायक विश्वजीत राणे बगावत की संभावना को लेकर अभी चर्चा की जा रही है। गोवा भाजपा अबतक 80 प्रतिशत से अधिक मंत्री पदों की चयन प्रक्रिया पूर्ण की है।
गोवा में होली पर्व के पश्चात नए मुख्यमंत्री का प्रमाणवचन स्वीकार किया जाएगा। 21 मार्च के पश्चात भाजपा केन्द्र पर्यवेक्षक गोवा आएंगे। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समेत प्रमुख निर्णय केन्द्रीय नेता ही लेंगे।
……………………………………….


पुलिस की बर्बरता से वकीलों में रोष
-दोषियों को बर्खास्त करने की मांग
शिवमोग्गा
शिकारीपुर तालुक के तोगर्सी मेले में हिरेकेरूर के वकील पर बर्बरता करने वाले पुलिस अधिकारी व स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग सागर वकील संघ के सदस्यों व पदाधिकारियों ने रखी। सदस्यों ने अपनी मांग को लेकर शहर के उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तोगर्सी मेले में वकील जयदेव केरोडी पर पुलिस ने हमला किया था। बाद में महिला पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाते हुए वकील को हाथों में हथकड़ी पहनाकर जेल भेज दिया गया। संगठन का आरोप है कि पुलिस की बर्बरता के दृश्य मंदिर में लगे सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। सदस्यों ने अपनी मांग को लेकर शहर के उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
———————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो