scriptअब निगाह मंत्री पद पर, तीन पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मंत्री कतार में, युवा, ओबीसी वर्ग से भी बनाए जा सकते हैं मंत्री, सहयोगी दल से भी दावेदार | Patrika News
हुबली

अब निगाह मंत्री पद पर, तीन पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मंत्री कतार में, युवा, ओबीसी वर्ग से भी बनाए जा सकते हैं मंत्री, सहयोगी दल से भी दावेदार

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब कर्नाटक से जीते उम्मीदवारों की निगाह मंत्री पद पर टिकी है। कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। भाजपा नीत गठबंधन ने 28 में से 19 सीटें जीती हैं। इनमें से 17 भाजपा एवं 2 जद-एस के पास है। कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई हैं। संभवत नरेन्द्र मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

हुबलीJun 05, 2024 / 04:35 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Basavaraj Bommai

Basavaraj Bommai

जीते उम्मीदवारों में आधे मंत्री पद के लिए दावा कर सकते हैं
यदि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकार बनती है तब दावेदारों की सूची भी लम्बी है। जीते हुए उम्मीदवारों में करीब आधे मंत्री पद पर अपना दावा जता सकते हैं। इनमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री एवं दो पूर्व केन्द्रीय मंत्री भी शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी, जगदीश शेट्टर एवं बसवराज बोम्मई चुनाव जीते हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी एवं शोभा करन्दलाजे भी चुनाव जीती हैं। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या, पी.सी. मोहन एवं डॉ. सी.एन.मंजूनाथ की नजर भी मंत्री पद पर है। अगर लिंगायत समुदाय के आधार पर देखें तो जगदीश शेट्टर एवं बसवराज बोम्मई में से किसी एक को मंत्री पद दिया जा सकता है। वोक्कालिंगा समुदाय के नजरिए से देखें तो कुमारस्वामी या करंदलाजे में से मंत्री बन सकते हैं। ब्राह्मण कोटे की बात की जाएं तो जोशी या सूर्या में से किसी को जगह मिल सकती है। एक चौकाने वाला नाम ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सी. एन. मंजूनाथ का भी हो सकता है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। वे पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा के दामाद है। हालांकि उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है।
इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर
उधर यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की संभावना बनती है तो उसमें दावेदारों की फेहरिस्त अपेक्षाकृत कम है। कांग्रेस के टिकट पर सभी नौ उम्मीदवार पहली बार जीते हैं। इनमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोडामणि, पूर्व आइएएस अधिकारी जी. कुमार नाइक एवं ई. तुकाराम संभावित नाम हो सकते हैं।
कर्नाटक से मंत्री पद के दावेदार
बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री
जगदीश शेट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री
एच.डी. कुमारस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री
प्रल्हाद जोशी, पूर्व मंत्री
शोभा करंदलाजे, पूर्व मंत्री
तेजस्वी सूर्या, युवा नेता
पी.सी. मोहन
डॉ. सी.एन. मंजूनाथ

Hindi News/ Hubli / अब निगाह मंत्री पद पर, तीन पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मंत्री कतार में, युवा, ओबीसी वर्ग से भी बनाए जा सकते हैं मंत्री, सहयोगी दल से भी दावेदार

ट्रेंडिंग वीडियो