scriptओलंपिक 2021: सेल्फी लेकर बढ़ाएं उत्साह | Olympics 2021: Increase enthusiasm by taking selfies | Patrika News

ओलंपिक 2021: सेल्फी लेकर बढ़ाएं उत्साह

locationहुबलीPublished: Jul 08, 2021 06:55:10 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

खिलाडियों के समर्थन देने की खातिर रेल विभाग की ओर से देश भर में चीयर अभियान आयोजित किया गया है।

ओलंपिक 2021: सेल्फी लेकर बढ़ाएं उत्साह

ओलंपिक 2021: सेल्फी लेकर बढ़ाएं उत्साह

हुब्बल्ली. जापान के टोकियो में शुरू हो रहे ओलंपिक के लिए रवाना होने वाले भारत के खिलाडियों के समर्थन देने की खातिर रेल विभाग की ओर से देश भर में चीयर अभियान आयोजित किया गया है। इसके भाग के तौर पर दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के हुब्बल्ली मंडल में भी अभियान शुरू हुआ है।
भारत के खिलाडिय़ों को समर्थन देने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने चीयर सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया है। खेल प्रेमी, खिलाड़ी तथा गणमान्य यहां फोटो खींचकर समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।

हुब्बल्ली मंडल कार्यक्षेत्र के धारवाड़ बेलगावी, वास्को डा गामा, बल्लारी तथा विजयपुर रेलवे स्टेशनों में सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। शहर के प्रादेशिक कार्यालय में भी यह सुविधा है।
खिलाडिय़ों को शुभकामना देते हुए दपरे हुब्बल्ली मंडल प्रबंधक अरविंद मालखेडे ने कहा कि रेलवे में कार्यरत 23 खिलाड़ी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

भारत की महिला हॉकी टीम की 16 सदस्यों में 13 खिलाड़ी रेल कर्मचारी ही हैं। पुरुषों की हॉकी टीम में चार खिलाड़ी रेल कर्मचारी हैं।
हुब्बल्ली मंडल खेल संघ के सचिव के. आसीफ हफीज ने कहा कि भारत में खेल संस्कृति के तहत सभी खिलाडिय़ों का समर्थन करना चाहिए।

इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के प्रबंधक इमतियाज अहमद, अधिकारी अरविंद हेर्ले, अंकिता वर्मा आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो