हर पांच में से एक व्यक्ति को है मधुमेह[typography_font:14pt;” >हुब्बल्लीमधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. जीबी सत्तूर ने कहा है कि मधुमेह बहुत खतरनाक बीमारी है। वर्तमान में उत्तर कर्नाटक समेत पूरे भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त है। मधुमेह ऐसी बीमारी है, जो अधिकांशत: लोगों को अनुवांशिक होती है। यदि किसी परिवार में मधुमेह की बीमारी पहले से है तो उस परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह बढ़ती जाती है। मधुमेह रोग व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण होता है।आम हो चली बीमारियों में शुगर यानी मधुमेह का रोग एक ऐसी ही बड़ी चुनौती बन गया है। दुनियाभर में तेजी से बढ़ती इस चुनौती से जूझने और जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1991 में शुरू किया गया था। यह दिन पहली बार 1991 में मनाना शुरू किया गया था।मधुमेह मेटाबोलिक बीमारियों का एक समूह है, जिसमें खून में ग्लूकोज या ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। ऐसा तब होता है, जब शरीर में इंसुलिन ठीक से न बने या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से प्रतिक्रिया न दें। मधुमेह के मुख्य कारण जीवनशैली, सामान्य से अधिक वजन, मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता तथा जीन एवं पारिवारिक इतिहास हैं। उचित व्यायाम, आहार और शरीर के वजन पर नियन्त्रण बनाए रखकर मधुमेह को नियन्त्रित रखा जा सकता है। अगर मधुमेह पर ठीक से नियन्त्रण न रखा जाए तो मरीज में दिल, गुर्दे, आंखें, पैर एवं तंत्रिका संबंधी कई तरह की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।डॉ. सत्तूर ने कहा कि जब किसी व्यक्त के शरीर में इंसुलिन का बनना बंद हो जाता है या व्यक्ति के शरीर की कोशिकाएं बन रही इंसुलिन पर प्रतिक्रिया नहीं करते।जब रोगी के शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है, उस समय व्यक्ति को मानव निर्मित इंसुलिन का सहारा लेना पड़ता है। तब व्यक्ति को मधुमेह होती है। जब रोगी के शरीर की कोशिकाएं उसके शरीर की इंसुलिन पर प्रतिक्रिया करना बंद कर देती हैं, उस स्थिति में भी व्यक्ति को मधुमेह जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता है। जसटेश्नल मधुमेह अक्सर गर्भवती महिलाओं को होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की ओर से जो दवाएं ली जाती है, उन दवाओं के कारण महिलाओं के खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाने के कारण ऐसा होता है।पिछले 10 सालों से भारत में मधुमेह रोगियों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई है। आंकड़ों की यह बढ़त आधुनिक जीवन शैली और आहार की अनियमितता की वजह से विकराल हो रही है। लेकिन हम में से बहुत से लोग नहीं जानते कि मधुमेह आखिर है क्या और किन कारणों से यह लगातार फैल रहा है।उन्होंने कहा कि नियमित वॉकिंग, व्यायाम, संतुलित भोजन, तनाव मुक्त जीवन शैली को अपनाना चाहिए।