अतिवृष्टी से एक महिला की मृत्यु, ढाई हजार मकान क्षतिग्रस्त-जिलाधिकारी दीपा चोळन ने दी जानकारी[typography_font:14pt;” >धारवाड़-हुब्बल्लीजिलाधिकारी दीपा चोळन ने कहा है कि जिले में पिछले शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक महिला की मृत्यु हुई है तथा हजारों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। वे, धारवाड़ में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभा भवन में आयोजित बाढ़ हालात की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि नवलगुंद तालुक के कन्नूरु गांव में मकान की दीवार गिरने से शेखव्वा शिवप्पा तिम्मनवर (68) की मौत हुई। तुरंत मुआवजे के रूप में चार लाख रुपए वितरित करने की दिशा में कार्रवाई की गई है। अब तक गत चार दिन के दौरान जिले में कुल 16 मवेशियों की मृत्यु हुई है। लगातार बारिश के चलते करीब दो हजार 635 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि हुब्बल्ली ग्रामीण क्षेत्र हेबसूर, कुंदगोल तालुक के संशी कुंदगोल तथा गुडगेरी में कुल 4 राहत केन्द्रों की स्थापना की गई है। इसके जरिए एक हजार से अधिक बाढ़ पीडि़तों को रहने की व्यवस्था की गई है। 59 ग्राम अतिवृष्टी के चपेट में आ गए हैं। 12 लोगों की रक्षा की गई है। 20 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। दो हजार 443 मकान 15 से 25 प्रतिशत नुकसान हुआ है। 186 मकान 25 से 75 प्रतिशत क्षति पहुंची है। जिले में पूर्व सतर्कता कार्य किए गए हैं। दमकल विभाग तथा आपात सेवा विभाग के कर्मचारी बाढ़ पीडि़तों की मदद में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ दल भी राहत कार्यों में जुटा हुआ है।