scriptकोल्हापुर में 17 से सिर्फ 8 पैसेंजर ट्रेन हुई शुरू | Only 8 passenger trains started in Kolhapur from 17 | Patrika News

कोल्हापुर में 17 से सिर्फ 8 पैसेंजर ट्रेन हुई शुरू

locationहुबलीPublished: Jul 23, 2021 04:02:47 pm

Submitted by:

S F Munshi

कोल्हापुर में 17 से सिर्फ 8 पैसेंजर ट्रेन हुई शुरू

कोल्हापुर में 17 से सिर्फ 8 पैसेंजर ट्रेन हुई शुरू

कोल्हापुर में 17 से सिर्फ 8 पैसेंजर ट्रेन हुई शुरू

कोल्हापुर में 17 से सिर्फ 8 पैसेंजर ट्रेन हुई शुरू
कोल्हापुर
कोल्हापुर के शाहू छत्रपति टर्मिनस रेल स्थानक से कभी 17 रेल चलती थी लेकिन कोरोना संसर्ग के चलते इसमें से अब सिर्फ 8 रेल ही चल रही है। कोरोना की पहली लहर के साथ दूसरी भी लहर कम हो रही है। ऐसे होते हुए भी यात्रियों की मांग की ओर रेल प्रशासन अनदेखी कर रहा है।
विशेष बात यह है कि यात्रियों की मांग होने वाली पैसेंजर रेल भी अब तक शुरू नहीं हुई है जिससे पैसेंजर रेल से कोरोना का संसर्ग होता है क्या, बाकी जगहों पर भीड़ है वहां पर होता नहीं क्या, ऐसा सवाल यात्रियों की ओरसे किया जा रहा है। आठ नई एक्सप्रेस शुरू हुई है। जबकि कोल्हापुर-मिरज, कोल्हापुर-सातारा, कोल्हापुर-पुणे, कोल्हापुर-कुर्डुवाडी यह चार पैसेंजर ट्रेन अब भी बंद है। अब के समय पहले तो लोगों के पास पैसे नहीं हैं। एक्सप्रेस से यात्रा करनी है तो उसके लिए आरक्षण करना पड़ेगा। सीधा टिकट खिड़की पर टिकट नहीं मिलता जिससे यात्रियों का आर्थिक नुकसान होता है।
अब शुरू होनेवाले एक्सप्रेस
कोल्हापुर-मुंबई (कोयना), कोल्हापुर-अहमदाबाद, कोल्हापुर-दिल्ली (निजामुद्दीन), कोल्हापुर-तिरुपती (हरिप्रिया), कोल्हापुर-गोंदिया, कोल्हापुर-नागपुर, कोल्हापुर-मुंबई (महालक्ष्मी), कोल्हापुर-धनबाद यह रेल शामिल है जबकि इसी एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के तौर पर पहचाना जाता है।
बंद होने वाली पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन
राणी चन्नम्मा (मिरज से), कोल्हापुर-पुणे, कोल्हापुर-सातारा, कोल्हापुर-कुर्डुवाडी, कोल्हापुर-मिरज, कोल्हापुर-मिरज यह पैसेंजर और कोल्हापुर-मुंबई (सह्याद्री), कोल्हापुर-सोलापुर, कोल्हापुर-हैदराबाद यह रेल शामिल है।
तो पैसेंजर क्यों बंद?
एक ओर निर्बंध शिथिल हो रहे हैं। सार्वजनिक यातायात की प्रमुख मार्ग होने वाली एसटी भी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। लेकिन यात्रियों को पसंद होने के साथ जरूरत होने वाली पैसेंजर रेल शुरू करें ऐसी मांग यात्रियों की ओर से की जा रही है। कई यात्री हर दिन इससे ही यात्रा करते हैं। साथ में जेब का खर्चा भी इससे सीमित रहता है। ऐसे में कोरोना संसर्ग का कारण देकर बंद की गई पैसेंजर रेल शुरू करें ऐसी मांग यात्रियों से की जा रही है।
कोरोना संसर्ग की दोनों लहर के बाद अब बंद होने वाली एक्सप्रेस, पैसेंजर रेल शुरू होना चाहिए। कई यात्रियों को पैसेंजर कम खर्च के चलते बड़ा आधार है जिससे सभी बंद हुई रेल फिर से प्रशासन शुरू करे।
-शिवनाथ बियाणी, मध्य रेल यात्री सलाहकार समिति, पुणे।

ट्रेंडिंग वीडियो