सवाल: राजस्थान के लोग बड़ी संख्या में कर्नाटक में बिजनस कर रहे हैं। क्या राजस्थान सरकार की प्रवासियों को अपनी जन्मभूमि से जोडऩे एवं राजस्थान में उद्योग लगाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने की कोई योजना है?
विधायक: प्रवासियों के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री से एक अलग मंत्रालय गठित करने की मांग की गई है। जल्द ही इस बारे में व्यवस्थित रूप से योजना बनाकर मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी। यदि प्रवासियों के लिए अलग से मंत्रालय का गठन किया जाता है तो भविष्य में किसी भी तरह की समस्या आने पर प्रवासियों की समस्याओं का समाधान तीव्र गति से हो सकेगा। यह मंत्रालय प्रवासियों के लिए एक कोर्डिनेटर के रूप में भी काम करेगा। या फिर प्रवासियों के लिए कोई अलग बोर्ड एवं आयोग बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा ताकि प्रवासियों की सुनवाई तेजी से हो सके। इसके साथ ही प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान में उद्योग स्थापित करने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए रीको या अन्य किसी रूप में रियायती दर पर भूमि आवंटन की दिशा में काम किया जाएगा। व्यापार के संदर्भ में प्रवासियों के लिए कोई विशेष पैकेज बनाकर राजस्थान को रोजगार उन्मुख बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

सवाल: पचपदरा मेंं रिफाइनरी लगने से इलाके के लोगों को कितना फायदा मिला है?
विधायक: निश्चित रूप से रिफाइनरी आने से पचपदरा एवं आसपास के लोगों को बड़ा फायदा मिला है। उन्हें रोजगार मिला है। प्रवासियों के लिए भी अवसर उपलब्ध हुआ है। वे यहां कई तरह के छोटे-बड़े उद्योग स्थापित कर सकते हैं। होटल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी रोजगार की संभावनाएं काफी बढ़ी हंै।

सवाल: पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास को लेकर क्या योजना है?
विधायक: बालोतरा-समदड़ी-कांकाणी मार्ग तथा बालोतरा-समदड़ी-पाली मार्ग पर सड़क के दोहरीकरण की योजना है। इससे आवागमन सुगम हो सकेगा और लोगों को परिवहन की अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में टूटी सड़कों की मरम्मत के साथ ही नई सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।

सवाल: पचपदरा इलाके में पेयजल संकट की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है। खारे पानी की समस्या भी कई इलाकों में हैं। इनके समाधान की दिशा में कोई प्रयास किए जा रहे हैं?
विधायक: पेयजल किल्लत दूर करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। पोकरण-फलसूंड परियोजना के पानी के स्टोरेज की दिशा में काम किया जाएगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नर्मदा नगर का पानी तथा उम्मेदसागर-धवा-कल्याणपुर परियोजना का और विस्तार कराने की दिशा में काम किया जाएगा। भाजपा के शासन में विभिन्न गांवों में पानी की टंकियां बड़े पैमाने पर बनाई गई थी लेकिन कांग्रेस शासन में इन टंकियों तक पानी ही नहीं पहुंचा। अब इन टंकियों को पानी से भरा जाएगा। पिछले दिनों एक सर्वे करवाया गया था जिसमें लूणी नदी से किसी भी नदी से जोड़े जाने की योजना बनी थी, हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है। इस दिशा में भी काम किया जाएगा।

सवाल: इलाके में कई स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की कमी लम्बे समय से बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों को समय पर इलाज उपलब्ध नहीं हो रहा है। चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत एवं बेहतर बनाने की दिशा में क्या योजना है?
विधायक: चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जाएंगे। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हर गांव-ढाणी के बाशिन्दें को समय पर मिले, इसकी उचित व्यवस्था की जाएगी। जहां रिक्त पद हैं, उन्हें जल्द ही भर दिया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।

सवाल: पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों का स्तर सुधारने एवं शिक्षकों की कमी को पूरा करने की दिशा में क्या योजना है?
विधायक: जिन स्कूलों में भवन की कमी हैं, वहां नए कक्षा-कक्ष बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने को लेकर भी जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सवाल: किसी समय पचपदरा का नमक उद्योग उछाल पर था। फिर से उस उद्योग को जीवंत करने की दिशा में क्या काम हो रहा है?
विधायक: नमक उद्योग के प्रोत्साहन के लिए सरकार पूरी मदद करेगी। कोई भी इसके लिए आगे आना चाहेगा तो उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।