scriptसार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क आने वालों को जुर्माने के बदले निशुल्क मास्क दे रही पुलिस | Police giving free mask to those who are without mask in public place | Patrika News

सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क आने वालों को जुर्माने के बदले निशुल्क मास्क दे रही पुलिस

locationहुबलीPublished: Apr 05, 2021 09:31:48 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

कोरोना से जंग में पणजी प्रशासन की पहल, स्थानीय नगर निकाय की ओर से पुलिस को दिए जा रहे मास्क उन लोगों को इसे भेंट कर सके जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए पकड़े जाते हैं।

सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क आने वालों को जुर्माने के बदले निशुल्क मास्क दे रही पुलिस

सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क आने वालों को जुर्माने के बदले निशुल्क मास्क दे रही पुलिस

पणजी. गोवा की राजधानी पणजी में स्थानीय नगर निकाय की ओर से पुलिस को मास्क दिए जा रहे हैं ताकि पुलिस उन लोगों को इसे भेंट कर सके जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए पकड़े जाते हैं। पणजी महानगर पालिका (सीसीपी) के महापौर वसंत अगाशिखर ने पुलिस को मास्क सौंपे। उन्होंने कहा कि नगर निगम पुलिस को यहां कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन कराने में मदद करेगा।

पणजी के पुलिस निरीक्षक सुदेश नाइक ने कहा कि लोग मास्क लगाने के नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें लोगों पर जुर्माना लगाना अच्छा नहीं लगता लेकिन मास्क नियम को लागू करना होगा। अब हम ये मास्क भेंट कर सकते हैं ताकि बिना मास्क लगाए पकड़े जाने वाले लोग इन्हें लगाएं और वायरस को फैलने से रोक सकें।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए समिति ने मास्क पहनने के नियम का कड़ाई से अनुपालन करने की जरूरत बताई थी। आधिकारिक बयान के मुताबिक अब राज्य में उचित मूल्य की दुकानों पर राशन और पेट्रोल पंपों पर ईंधन मिलना बंद कर दिया गया था। समिति ने कहा था कि इसके लिए राज्य सरकार को मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं और मास्क नहीं तो राशन नहीं जैसे अभियान चलाने चाहिए। कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए कई तरह के अभियान जैसे कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें भी चलाए जा रहे हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो