scriptनहीं वितरित हुए राहत सामग्री | Relief material not delivered | Patrika News

नहीं वितरित हुए राहत सामग्री

locationहुबलीPublished: Oct 16, 2019 08:45:11 pm

Submitted by:

S F Munshi

नहीं वितरित हुए राहत सामग्री-बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लोगों ने दिए थे आवश्यक वस्तुधारवाड़-हुब्बल्ली

नहीं वितरित हुए राहत सामग्री

नहीं वितरित हुए राहत सामग्री

नहीं वितरित हुए राहत सामग्री
धारवाड़-हुब्बल्लीबाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लोगों ने दान के रूप में दिए गए सामग्रियों को शहर के अक्कनबळग के कमरे में रखे हुए हैं। इन सामग्रियों को जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचाने के चलते स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
पिछले अगस्त में हुए मूसलाधार बारिश के कारण जिले में बाढ़ के हालात बने हुए थे। इस दौरान कई लोगों ने अपने घर, फसल, अनाज, कपड़े, पैसा आदि आवश्यक सामग्रियों को गंवा चुके थे। घरों में घुसे बारिश के पानी के कारण घर में का सारा सामान खराब होगया है।
शहर के अक्कनबळग सभा भवन में स्थापित स्वीकार केन्द्र में लोगों की ओर से बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सामान देने जिला प्रशासन की ओर से अपील की थी। इसी प्रकार सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोश को देने के लिए भी कहा गया था। बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए भारी मात्रा में लोगों ने सामग्री दिए थे। साथ में जिला खाद्य विभाग की ओर से खाने के पैकेट जरूरतमंदों में वितरित किए गए थे। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि दानदाताओं की ओर से दिए गए सामग्रियों में कुछ सामान एसे ही यहां पर पड़ा हुआ है।
बंद कमरे में रखा है सामान
अक्कनबळग के तीन कमरों में आवश्यक वस्तुओं को संग्रह कर रखा गया है। कमरों के बाहर पानी की बोतलें तथा नमक के पैकेट रखे गए हैं। लोगों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए रोजामर्रा के आवश्यक वस्तुओं को दिया है।
किसान संघ ने की मांग
धारवाड़ जिले में मूसलाधार बारिश के कारण अपार मात्रा में फसल, सार्वजनिक संपत्ति तबाह हुई है। इसके चलते शीघ्र ही बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए जिला प्रशासन को आगे आना चाहिए। बाढ़ के कारण मूंगफली, उड़द, ज्वार, मूंग आदि खड़ी फसलें खराब होगई हैं। अलनावर स्थित लकड़ी की मिलों में पानी घुसने से भारी नुकसान में हैं। घरों में भी बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जिले के कब्बेनूर, हारोबेळवडी, अलनावर, हेब्बल्ली, उप्पिनबेटगेरी, यादवाड़ आदि क्षेत्रों में भी बारिश ने तबाही मचाई है। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की ओर से इस दिशा में अतिरिक्त मुआवजा दिलाना चाहिए।
-निंगनगौड़ा पाटील, अध्यक्ष, नव कर्नाटक किसान संघ जिला इकाई।
दो दिन में वितरण
शहर के अक्कनबळग सभा भवन में बचे हुए कपड़े समेत अन्य राहत सामग्रियों को जिले के सभी तहसीलदारों को देने के लिए स्वीकृति केन्द्र के नोडल अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। आगामी दो दिन में राजीव गांधी नगर के सिद्धेश्वर कालोनी के जरूरतमंदों में राहत सामग्री वितरित किए जाएंगे।
-प्रकाश कुदरी, तहसीलदार, धारवाड़।
इनका कहना है
बाढ़ के चलते काफी दानदाताओं ने मदद के लिए आगे आए हुए थे। इन चिजों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यहां पर कुछ भी खराब नहीं किया जा रहा है। लोगों की जरूरत के अंतर्गत सामग्रियों को वितरित किया जा रहा है। यहां पर और कुछ ही सामान बचा हुआ है। उनको भी शीघ्र ही बाढ़ पीडि़तों में बांट दिया जाएगा।
-मोहम्मद जुबेर, उप विभागीय अधिकारी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो