scriptजलकुंभी उन्मूलन का लिया संकल्प | Resolve to eradicate hyacinth | Patrika News

जलकुंभी उन्मूलन का लिया संकल्प

locationहुबलीPublished: Nov 11, 2019 08:31:38 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

जलकुंभी उन्मूलन का लिया संकल्प-उणकल विकास संघ के युवा सात दिन से जुटे हैं सफाई में हुब्बल्ली

जलकुंभी उन्मूलन का लिया संकल्प

जलकुंभी उन्मूलन का लिया संकल्प

जलकुंभी उन्मूलन कर सकते थे

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवाओं के इतना सारा कार्य करने के बाद भी महानगर निगम अधिकारी हो या फिर इस भाग के जनप्रतिनिधि हों किसी ने भी इस ओर रुख नहीं किया। कम से कम नाव, जेसीबी अन्य व्यवस्थाओं को तो किया होता तो जलकुंभी उन्मूलन कर सकते थे। संबंधितों को अब तक युवाओं का साथ देना चाहिए था।

बाल कलाकार शर्वरी ने दिया साथ

कन्नड़ फिल्म पहलवान में अभियन करने वाली स्थानीय बाल कलाकार शर्वरी ने युवाओं के अभियान का समर्थन किया है। रविवार को उन्होंने खुद भी स्वच्छता कार्य में भाग लिया।

संघ-संस्थाएं साथ दे रहे हैं

उणकल विकास संघ के सिद्धू केंचण्णवर, जयप्रकाश उडुपी, महेश चिक्कवीरमठ के नेतृत्व में युवाओं की टीम जलकुंभी हटाने का कार्य कर रही है। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से स्वच्छता अभियान आरम्भ होता है। उणकल विकास संघ की ओर से शुरू इस अभियान को विभिन्न संघ-संस्थाएं साथ दे रही हैं। बीवीबी कॉलेज विद्यार्थी, युवा ब्रिगेड, 99 वाइक राइडर्स, शांतेश्वर मित्र मंडल समेत जुड़वां शहर के युवा, वरिष्ठों ने साथ दिया है। और कई संघ-संस्थाएं साथ देने आगे आ रही हैं।

अभियान जारी रहेगा

जलकुंभी तालाब के पानी में उगी हुई है। हर जलकुंभी दिन में 20 लीटर तक पानी पीती है। ऐसा पौधा दिन में सात पौधों का उत्पादन करता है। इस जलकुंभी को पूरी तरह हटाने तक अभियान नहीं रुकेगा।
सिद्धू केंचण्णवर, संचालक, स्वच्छता अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो