scriptदेश विरोधी संगठनों पर लगे प्रतिबंध | Restrictions on anti-national organizations | Patrika News

देश विरोधी संगठनों पर लगे प्रतिबंध

locationहुबलीPublished: Jan 18, 2020 09:02:14 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

देश विरोधी संगठनों पर लगे प्रतिबंध-बसनगौड़ा पाटील यत्नाल ने कहाहुब्बल्ली/यादगीर

देश विरोधी संगठनों पर लगे प्रतिबंध

देश विरोधी संगठनों पर लगे प्रतिबंध

देश विरोधी संगठनों पर लगे प्रतिबंध
-बसनगौड़ा पाटील यत्नाल ने कहा
हुब्बल्ली/यादगीर
विजयपुर शहर भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटील यत्नाल ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले राजनीतिक नेताओं पर नजर रखनी चाहिए। कांग्रेस तथा जदएस पार्टियों को देश नहीं चाहिए। अपने वोटबैंक के लिए देश बेचेंगे तो भी चलेगा की सोच इन पार्टियों की है।
यादगीर जिले के सुरपुर में शनिवार को एसडीपीआई तथा पीएफआई संगठन पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यत्नाल ने कहा कि राज्य में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त कोई भी संगठन हो उन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। राज्य के खुफिया विभाग को सक्रिय करना चाहिए।
एसडीपीआई तथा पीएफआई संगठनों ने देश सेवा नहीं की है। वह पाकिस्तान की एजंट हैं। आईएसआई आतंकी संगठनों के साथ यह संगठन संपर्क में हैं। इसके चलते इनपर प्रतिबंध लगाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी अब भारतीय कांग्रेस नहीं बची है। वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय कांग्रेस बनी है।

ट्रेंडिंग वीडियो