राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
हुबली
Published: March 14, 2022 10:36:29 pm
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
-विधायक देवानंद चौहान ने कहा
विजयपुर
नागठाण क्षेत्र के विधायक देवानंद चौहान ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम होती है। वे विजयपुर में केन्द्र सरकार का युवा कार्य मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र विजयपुर, जिला प्रशासन तथा जिला पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में हिट्नल्ली कृषि विश्वविद्यालय में नेरेहोरे युवा संपत्तु कार्यशाला का उद्घाटन कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिट्नहल्ली कृषि विश्वविद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति संबंधित सोच पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ देशप्रेम पैदा कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहिए। इस देश की मुख्य संपत्ति युवा पीढ़ी है। आप जो भी काम करते हैं उसमें राष्ट्र अभिमान होना चाहिए।
प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी ऋषि आनंद ने कहा कि युवकों को समय व्यर्थ ना कर निरंतर अध्ययनशील होना चाहिए। शिक्षा के साथ क्रियाशील मन से समाज में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। स्पर्धात्मक युग में निरंतर अध्यनशील होते हुए अपनापन पैदा कर दिखावे के जीवन को छोड़ कर सामान्य जीवन व्यतीत करना चाहिए। मेरा समाज, मेरा देश समझ कर ज्ञानी होना चाहिए।
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. जावेद जमादार ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के कल के नागरिक हैं। युवाओं को देश और देश की भाषा पर गर्व कर देश को आगे बढ़ाने के नेता बनना चाहिए। युवाओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। युवाओं को उच्च उत्कृष्ट राष्ट्र का सपना देखना चाहिए। केन्द्र सरकार युवाओं के सबलीकरण के लिए सैकड़ों योजनाएं जारी किए गए हैं। उसका सदुपयोग होना चाहिए।
कार्यक्रम के संगठक नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डोंग्रेस, युवा समूह के राज्य अध्यक्ष डॉ. एस. बालाजी, सहायक निदेशक एस.जी. लोणी, डॉ.एस.एस. चौहान, कोकटनूर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। राजेंद्र बिरादर ने राष्ट्र निर्माण में युवकों की भूमिका, डॉ. अमित मिर्जी ने विज्ञान एवं तकनीकी पर, सी.के. सुरेश चिम्मलगी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में विशेष व्या यान प्रस्तुत किया। कृषि महाविद्यालय के प्रमुख डॉ. एस.बी. कलघटगी ने समारोह की अध्यक्षता की।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
