scriptएक ही दिन दस टन प्लास्टिक संग्रह | Same day ten ton plastic collection | Patrika News

एक ही दिन दस टन प्लास्टिक संग्रह

locationहुबलीPublished: Oct 09, 2019 08:02:29 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

एक ही दिन दस टन प्लास्टिक संग्रह-जिले में विद्यार्थियों व संघ-संस्थाओं ने अभियान में दिया साथहुब्बल्ली

एक ही दिन दस टन प्लास्टिक संग्रह

एक ही दिन दस टन प्लास्टिक संग्रह

दो हजार लोगों ने अभियान में साथ दिया

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के पर्यावरण अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक मुक्त देश निर्माण का संदेश दिया था। इसके चलते प्लास्टिक इस्तेमाल के खिलाफ शहर क्षेत्र में महानगर निगम तथा ग्रामीण भाग में जिला पंचायत की ओर से जिले भर में सिलसिलेवार जागरुकता कार्यक्रमों के साथ गांधी जयंती के दिन प्लास्टिक संग्रह अभियान आयोजित किया गया था। इस अभियान के लिए स्कूल-कॉलेज, संघ-संस्थाओं तथा गैर सरकारी संस्थाओं ने समर्थन दिया था। जुड़वां शहर के 412 स्कूल-कॉलेजों के 1500 विद्यार्थी, पांच सौ शिक्षक तथा 500 स्वयं सेवक समेत कुल दो हजार लोगों ने इस अभियान में साथ दिया था।

59 संग्रह केंद्र

अभियान में संग्रह किए गए प्लास्टिक को रखने के लिए हुब्बल्ली में 49 तथा धारवाड़ में दस प्लास्टिक संग्रह केंद्र खोले गए थे। स्कूल-कॉलेज तथा संघ-संस्थाओं नेे अपने आसपास के इलाकों में संग्रह किए गए प्लास्टिक को इन केंद्रों में लाकर दिया था। इस प्रकार संग्रह किए गए कुल प्लास्टिक को पूर्व समझौते के तहत बेलगावी के डालमिया सीमेंट फैक्टरी को हस्तांतरित किया गया। कारखाने वाले सीमेंट तैयार करने के लिए इस प्लास्टिक का पुनर उपयोग करेंगे।
केएस नयना, पर्यावरण अभियंता, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

डालमिया को प्लास्टिक कचरा

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम कार्य क्षेत्र में प्रतिदिन संग्रह किए जाने वाले कचरे में प्लास्टिक विभाजित कर इसे डालमिया सीमेंट फैक्टरी को दने के बारे में महानगर निगम ने फैक्टरी के साथ एक चरण की बातचीत हो चुकी है परन्तु फैक्टरी वालों ने प्रतिदिन निर्धारित पैमाने पर प्लास्टिक देने समेत कुछ प्रस्तावों को सामने रखा है। इसके चलते अंतिम फैसला नहीं लिया।
डॉ. सुरेश इट्नाळ, आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो