मनचाहे आरोप लगा रहे हैं
सिध्दरामय्या पर भी आयकर छापा डलवाने की भाजपा ने साजिश रची है कहकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शेट्टर ने कहा कि आयकर विभाग ने क्या उन्हें फोन कर के इसकी सूचना दी है। ऐसा है तो दिनेश गुंडूराव ने ही छापे की साजिश रची होगी। इसके चलते भाजपा के खिलाफ मनचाहे आरोप लगा रहे हैं।शोभा नहीं देता
उपमुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने कहा कि सिध्दरामय्या वरिष्ठ राजनेता हैं। सावरकर के बारे में उनकी इस प्रकार ओछी बयानबाजी उन्हें शोभा नहीं देती। उन्हें पहले इतिहास को पढऩा चाहिए। कल्याण कर्नाटक विकास मंडल (केकेआरडीबी) के लिए उन्हें अध्यक्ष नियुक्त करने पर उठे विरोध के बारे में कारजोल ने इस बारे में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार करते हुए कहां कि इस बारे में मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा से पूछिए।