गृहनिर्माण क्षेत्र के लिए विशेष प्रोत्साहन की योजना[typography_font:18pt;” >कोल्हापुरभारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है। उद्योगधंधों और देश के हित में सभी तरह के आवश्यक निर्णय सरकार करेगी। यह बात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। वे गुरुवार को वेस्टर्न महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज एवं एग्रो एंड एजुकेशन (वेसमॅक) की ओर से आयोजित एक संवाद कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का विषय ‘कोविड के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था का उज्ज्वल भविष्य’ था।वेसमॅक के अध्यक्ष ललित गांधी ने स्वागत संबोधन में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से ही इस संवाद का आयोजन किया गया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों, एमएमएमई सेक्टर को कर्जा मिले, मुद्रा कर्ज योजना की सीमा 25 लाख की जाए, छोटे व्यापारियों और दूसरे उद्यमियों को लॉकडाउन की अवधि का ब्याज माफ किया जाए।इस संवाद कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग एवं सेवा संघटन के 500 से भी अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुलजा फिरोदिया, मोतीलाल ओसवाल, क्रिडाई के राष्ट्र उपाध्यक्ष शांतिलाल कटारिया, महाराष्ट्र चेंबर के अध्यक्ष संतोष मंडलेचा, केतन देसाई, राजीव पारीख, महेंद्र शहा एवं शांतिलाल कवाड आदि ने विचार रखे। सभी वक्ताओं के विचार जानने के बाद ठाकुर ने कहा कि बाहर से किसी भी उद्योग को यहां स्थापित करने से पहले हमें पहले से स्थापित हमारे उद्योगों को सुदृढ़ करना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लिए सरकार की ओर से पैकेज बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इस बैठक के आयोजन में वेसमॅक के उपाध्यक्ष संदीप भंडारी एवं सचिव स्वप्निल शाह का विशेष योगदान रहा। ………………………………………………………………………..