scriptराज्य भाजपा का रिमोट बीएल संतोष के हाथ में | State BJP's remote BL is in Santosh's hands | Patrika News

राज्य भाजपा का रिमोट बीएल संतोष के हाथ में

locationहुबलीPublished: Oct 18, 2019 08:47:39 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

राज्य भाजपा का रिमोट बीएल संतोष के हाथ में-विधानसभा में विपक्ष के नेता सिध्दरामय्या ने कहाहुब्बल्ली

राज्य भाजपा का रिमोट बीएल संतोष के हाथ में

राज्य भाजपा का रिमोट बीएल संतोष के हाथ में

नाथूराम गोडसे को भी दें भारत रत्न

भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए सिध्दरामय्या ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने समाज सुधारक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी भारत रत्न प्राप्त करने के लिए सावरकर से येग्य व्यक्ति दूसरा नहीं है कहा था। सावरकर ने ही महात्मा गांधी की हत्या की योजना बनाई थी। नाथूराम गोडसे के पीछ रहकर महात्मा गांधी की हत्या की साजिश रची थी। उचित सबूत नहीं होने से आरोपी के तौर पर चिन्हित नहीं किया। ऐसे व्यक्ति को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने फैसला लिया है। इसी प्रकार नाथूराम गोडसे को भी भारत रत्न दे दें।

सबका विनाश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश का विकास ठप हुआ है। भूखमरी के सूचकांक में भारत पाकिस्तान, बांग्ला देश, नेपाल से नीचे है। मोदी हर बार सबका साथ सबका विकास कहते हैं। अब सब का विश्वास भी कह रहे हैं। जनता की हालत सबका विनाश जैसी बन गई है। पिछले पांच वर्ष में मोदी का यही योगदान रहा है। मोदी अमरीका जाकर भारत में सबकुछ ठीक है कहते हैं और भूखमरी में देश के सम्मान को नीलाम किया है।

राज्य में कितने तालुक हैं बताएं

सिध्दरामय्या ने कहा कि नळीन कुमार को देश की आर्थ व्यवस्था का ज्ञान नहीं है। राज्य का खजाना लुट गया है, इसे भरने का कार्य मुख्यमंत्री येडियूरप्पा कर रहे हैं कहकर बयान दिया है। इस बारे में हमने सत्र में पूछा था तो येडियूरप्पा ने ऐसा कुछ नहीं है कह कर मुद्दे को खारिज कर दिया। नळीन कुमार को राज्य में कितने जिले हैं इसका ही पता नहीं है। राज्य में कितने तालुक हैं बताएं।

हम सत्ता चलाएंगे

भाजपा सरकार के सत्ता में आए तीन माह हो रहे हैं। इस अवधि में अधिकारियों के तबादले के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है। बाढ़ पीडि़तों को सहायता देने का कार्य भी सरकार ने सही तौर पर नहीं किया है। येडियूरप्पा खजाने में राशि नहीं होने की बात करते हैं। इन्हें सरकार चलाना संभव नहीं हो पा रहा है तो इस्तीफा देकर चले जाएं, हम सत्ता चलाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो