scriptभाजपा के गलत निर्णयों से राज्य की अर्थव्यवस्था बिगड़ी | State's economy deteriorated due to wrong decisions of BJP | Patrika News

भाजपा के गलत निर्णयों से राज्य की अर्थव्यवस्था बिगड़ी

locationहुबलीPublished: Jun 18, 2021 10:52:45 pm

Submitted by:

S F Munshi

भाजपा के गलत निर्णयों से राज्य की अर्थव्यवस्था बिगड़ी

भाजपा के गलत निर्णयों से राज्य की अर्थव्यवस्था बिगड़ी

भाजपा के गलत निर्णयों से राज्य की अर्थव्यवस्था बिगड़ी

भाजपा के गलत निर्णयों से राज्य की अर्थव्यवस्था बिगड़ी
-गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडूराव ने लगाया आरोप
पणजी
गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडूराव ने कहा है कि गोवा भाजपा सरकार के गलत निर्णयों के कारण गोवा की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है। कोविड परिस्थितियों को संभालने में सरकार के विफल होने से गोवा राज्य में बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है।
वे बेंगलूरु से हवाई जहाज से गोवा राज्य के वास्को एयरपोर्ट पर गुरुवार को पहुंच कर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
गुंडूराव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गोवा के सामने कई समस्याएं खड़ी की हैं। कोविड के मौके पर सरकार के गलत निर्णयों से राज्य की जनता परेशान है। अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अब राज्य की जनता को राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को गिराकर गोवा राज्य की रक्षा करने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व गोवा विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता दिगंबर कामत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चौडणकर आदि ने हवाई अड्डे पर पहुंच कर गुंडूराव का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो