व्यसनमुक्त रहने से सुंदर होता है भविष्य
हुबलीPublished: Nov 17, 2021 11:18:16 am
व्यसनमुक्त रहने से सुंदर होता है भविष्य


व्यसनमुक्त रहने से सुंदर होता है भविष्य
व्यसनमुक्त रहने से सुंदर होता है भविष्य
-सांगली की जेल में मुनि जयभानुशेखर विजय के प्रवचन
कोल्हापुर
व्यसनमुक्त रहने से भविष्य सुंदर होता है। ये विचार सांगली की जेल में मुनि जयभानुशेखर विजय ने कैदियों को प्रवचन देते हुए व्यक्त किए।
युवा क्रांति चातुर्मास-2021 सांगली के तत्वावधान में श्री अमिझरा पाश्र्वनाथ जैन देहरासर ट्रस्ट के तहत श्री प्रेम भुवनभानु सूरी समुदाय के मुनि जयभानुशेखर विजय महाराज का सांगली की जेल में प्रवचन रखा गया। लगभग 350 कैदियों ने प्रवचन का श्रवण किया। गुरुदेव ने व्यसनमुक्ति जैसे शराब छोडऩा, गुटका, तंबाकू छोडऩा, मांसाहार छोडऩा ऐसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपने कर्म अपने को ही सहन करने पड़ते हैं। अपने जीवन काल में कोई भी अच्छे कार्य करें उसका फल अच्छा मिलता है। उन्होंने जीवन किस तरह जीना चाहिए जिससे हमारा जीवन सुखी बन सके ऐसे विषयों पर प्रकाश डाला।
गुरुदेव के प्रवचन को सुनकर कई कैदियों ने व्यसन मुक्ति का नियम लिया। इस कार्यक्रम के दौरान जेल के अधिकारी अनिल खामकर, सुशील कुंभार एवं मनपे एवं श्री आमिझरा पाश्र्वनाथ जैन देहरासर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जतिन शाह, सचिव जितेंद्र जैन, संचालक महावीर भंसाली, संघ के श्रावक अमित शाह एवं रितेश शाह की उपस्थिति रही।