राजनीति में व्यक्तिगत संबंध होते हैं
भाजपा के पूर्व विधायक राजु कागे तथा कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात के बारे में भी कटील ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत संबंध होते हैं। संबंध होने से राजु कागे कांग्रेस शामिल नहीं होंगे। वे तथा जनार्दन पुजारी भी पुराने मित्र हैं। वे भाजपा में नहीं आए, मैं भी कांग्रेस नहीं गया।येडियूरप्पा सर्वोपरि
उन्होंने कहा कि अयोग्य विधायक न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री येडियूरप्पा सर्वोपरि हैं। उनका हमसे कोई मतभेद नहीं है। येडियूरप्पा सरकार देख रहे हैं और हम पार्टी देख रहे हैं।