scriptराज्य सरकार कर रही है सभी नियमों को नजऱअंदाज | The state government is ignoring all the rules | Patrika News

राज्य सरकार कर रही है सभी नियमों को नजऱअंदाज

locationहुबलीPublished: Mar 08, 2021 01:24:48 am

Submitted by:

S F Munshi

राज्य सरकार कर रही है सभी नियमों को नजऱअंदाज

राज्य सरकार कर रही है सभी नियमों को नजऱअंदाज

राज्य सरकार कर रही है सभी नियमों को नजऱअंदाज

राज्य सरकार कर रही है सभी नियमों को नजऱअंदाज
-गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने लगाया आरोप
पणजी
भारतीय जनता पार्टी के नेनृत्व वाली राज्य सरकार सभी नियमों को नजऱअंदाज कर रही है। राज्यपाल से भी इस विषय पर कुछ कह नहीं सकते क्योंकि राज्यपाल भी राज्य में पूर्णकालिक नहीं हैं।
यह आरोप गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने लगाया। उन्होंने राज्य में पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त करने की मांग रखी।
वे मडगांव में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लम्बे समय की अवधि तक महाराष्ट्र के राज्यपाल को गोवा के प्रभारी राज्यपाल के रूप में नियुक्त करना उचित नहीं है। इन सभी हालात पर यदि गौर किया जाए तो इससे यही प्रतीत होता है कि सरकार गोवा को भी शायद महाराष्ट्र का अभिन्न अंग समझती है।
विजय सरदेसाई ने कहा कि कांग्रेस छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सभी विधायक अयोग्य घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सितम्बर तक भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का पतन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो