script

केन्द्रीय पुस्तकालय में चोरी हो रही है कीमती पुस्तकें

locationहुबलीPublished: Nov 11, 2019 07:48:35 pm

Submitted by:

S F Munshi

केन्द्रीय पुस्तकालय में चोरी हो रही है कीमती पुस्तकें-शौचालय की कमी से लोग परेशान-पुस्तकालय में मूलभूत सुविधाओं की किल्लतधारवाड़-हुब्बल्ली

केन्द्रीय पुस्तकालय में चोरी हो रही है कीमती पुस्तकें

केन्द्रीय पुस्तकालय में चोरी हो रही है कीमती पुस्तकें

केन्द्रीय पुस्तकालय में चोरी हो रही है कीमती पुस्तकें
धारवाड़-हुब्बल्ली
केन्द्रीय पुस्तकालय में लाखों पुस्तकें हैं लेकिन इनकी समुचित देखरेख नहीं हो पा रही है। पुस्तकों का कम्प्यूटरीकरण कार्य रुके दो साल बीत गए हैं। हर साल पुस्तकों की संख्या बढऩे के साथ पाठकों की संख्या भी अधिक होती जा रही है। इसके बावजूद यहां पर पाठकों को बैठने के लिए जगह नहीं है। इतना ही नहीं पिछले डेढ़ माह से शौचालय व मूत्रालय खस्ताहाल हैं। इसके चलते इस पुस्तकालय में मूलभूत सुविधाओं की किल्लत से लोग परेशान हैं।
यह पुस्तकालय शहर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ही स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय की समस्या है। वर्ष 1991 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एस.आर. बंगारप्पा की ओर से उद्घाटन हुए इस पुस्तकालय का लाखों विद्यार्थी तथा अन्य पाठक लाभ ले रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी से बुजुर्गों व महिला पाठकों को परेशान होना पड़ रहा है।
कर्मचारियों की कमी
प्रति पांच हजार पुस्तकों के निर्वाह के लिए एक कर्मचारी होना चाहिए यह सार्वजनिक पुस्तकालय विभाग का नियम है। यहां पर एक लाख से अधिक पुस्तक होने के बावजूद उनका निर्वाह करने वालों की संख्या बहुत कम है। इससे पुस्तकों के रखरखाव में समस्या हो रही है। इतना ही नहीं हर साल पुस्तकों की संख्या अधिक हो रही है तथा पुरानी पुस्तकों के संरक्षण के साथ नई पुस्तकों की देखरेख की अनिवार्यता तथा अतिरिक्त बोझ यहां के कर्मचारियों पर है। अब यहां पर हालात ऐसे बने हुए हैं कि नई पुस्तकों को रखने के लिए जगह नहीं होने के कारण पुस्तकालय में ही फर्श पर रखा गया है।
सदुपयोग होना चाहिए
पुस्तकालय में व्यक्तिगत पुस्तकों के अध्ययन के लिए अनुमति नहीं है, परंतु विद्यार्थियों के अनुकूल के लिए यहां पर मौका दिया गया है। व्यक्तिगत पुस्तकों के अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को पुस्तकालय की द्वितीय मंजिल आरक्षित की गई है। पुस्तकालय प्रशिक्षण स्कूल के लिए भी जगह दी गई है।
पुस्तकों की हो रही है चोरी
व्यक्तिगत पुस्तकों के अध्ययन के लिए आने वालों में कुछ लोगों से पुस्तकालय में के पुस्तकों की चोरी हो रही है तथा कुछ से पुस्तक खराब हो रही हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण एसे लोगों पर निगाह रखने के लिए समस्या हो रही है। इसके अलावा बीआरटीएस बस स्टैण्ड के लिए गरग सिद्धलिंगप्पा नगर केन्द्र पुस्तकालय की जगह जाने के बाद उनकी सामग्रियां इस पुस्तकालय में लाकर रखा गया है।
मुख्य पुस्तकालय अधिकारी का पद रिक्त
जिला केन्द्र पुस्तकालय कार्यालय क्षेत्र में 127 गांव हैं, पुस्तकालयों को इस वर्ष के मार्च में ग्राम पंचायत के दायरे में हस्तांतरित किया गया है। उनके निर्वाह की जिम्मेदारी के साथ उस पुस्तकालय की देखरेख करने वाले कर्मचारियों का वेतन ग्राम पंचायतों को करने के निर्देश दिए गए हैं।अक्टूबर से तालुक स्तर में स्थित शाखा पुस्तकालय नवलगुंद, कुंदगोळ, कलघटगी, हुब्बल्ली तालुक के हेबसूर, अण्णीगेरी में हैं। अलनावर में नए पुस्तकालय शाखा शुरू करने के लिए मंजूरी लेनी बाकी है। इन पांच शाखा पुस्तकालयों को मंजूरी मिले 17 पदों में से 4 में ही नियुक्ति हुई है बाकी पद रिक्त हैं। इसके अलावा जिला केन्द्र पुस्तकालय कार्यालय के पुस्तकालय अधिकारी का पद वर्ष 2015 से रिक्त है।

ट्रेंडिंग वीडियो