scriptपुलिस थानों के सामने वाहनों की कतार | Vehicles queue in front of police stations | Patrika News

पुलिस थानों के सामने वाहनों की कतार

locationहुबलीPublished: Jun 14, 2021 11:05:52 am

Submitted by:

Zakir Pattankudi

पुलिस थानों के सामने वाहनों की कतार-लॉकडाउन का उल्लंघन : सख्ती के कारण जब्त वाहन नहीं छोड़ रही पुलिस-हुब्बल्ली-धारवाड़ में पुलिस ने 3760 वाहनों को किया है जब्तहुब्बल्ली

पुलिस थानों के सामने वाहनों की कतार

पुलिस थानों के सामने वाहनों की कतार

खराब होने का खतरा

तीन-चार सप्ताह से पुलिस थानों के सामने जब्त वाहनों को खड़ा किया गया है। अब मानसून शुरू होने के चलते बारिश, हवा से वाहनों के खराब होने का खतरा मालिकों को सता रहा है। वाहन खड़ा करने के बाद जुर्माने का भुगतान करने के साथ वाहन मरम्मत का भार भी पड़ेगा।

करीब एक करोड़ा जुर्माना वसूला

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस कर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 97 लाख 88 हजार 450 रुपए जुर्माना वसूला है। बिना मास्क तथा आपसी दूरी नहीं बनाए रखने के 44013 जनों से इतना जुर्माना संग्रह किया गया है। अभी भी प्रतिदिन लाखों रुपए जुर्माना संग्रह हो रहा है। लॉकडाउन नियम उल्लंघन के 400 से अधिक जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उच्च न्यायालय का आदेश

लॉकडाउन नियम उल्लंघन के कारण जब्त किए गए वाहनों को जुर्माने के भुगतान के साथ मालिकों को हस्तांतरित करने के आदेश हैं। संबंधित थाना क्षेत्र में वाहन मालिकों को आवेदन सौंपना चाहिए। वाहन के स्वामित्व की जांच करने के बाद दुपहिया वाहन के लिए 500 रुपए चार पहिया वाहन के लिए एक हजार रुपए, माल परिवहन वाहन के लिए दो हजार रुपए जुर्माना वसूलने के निर्देश हैं। इस बारे में पुलिस से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से लोग पुलिस थानों के चक्कर लगा रहे हैं।

पुलिस में ही उलझन

पूर्व में बांड पर वाहन छोड़ा जाता था। इसके बाद मालिक कोर्ट जाकर जुर्माने का भुगतान करते थे। अब थाने में ही जुर्माने का भुगतान करने के कोर्ट ने निर्देश दिए हैं। इसके तहत जब्त किए गए वाहन मालिकों से जुर्माने का भुगतान करने पर रसीद देनी जरूरी होगी। किस प्रकार की रसीद देनी है इस उलझन में विभाग फंसा हुआ है। इस बारे में चर्चा चल रही है।

इनका कहना है

उच्च न्यायालय के आदेश के तहत वाहनों को इनके मालिकों को वापस दिया जाएगा। इस बारे में शीघ्र संबंधित थानों के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
लाभूराम, पुलिस आयुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो