scriptWhat does Surjewala know about Karnataka, settle your fight first | कर्नाटक के बारे में क्या जानते हैं सुरजेवाला, पहले अपनी लड़ाई सुलझाएं | Patrika News

कर्नाटक के बारे में क्या जानते हैं सुरजेवाला, पहले अपनी लड़ाई सुलझाएं

locationहुबलीPublished: Feb 20, 2023 10:51:21 am

Submitted by:

Zakir Pattankudi

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक के बारे में क्या जानते हैं? उन्हें पहले कांग्रेस नेताओं का झगड़ा सुलझाना चाहिए।

कर्नाटक के बारे में क्या जानते हैं सुरजेवाला, पहले अपनी लड़ाई सुलझाएं
कर्नाटक के बारे में क्या जानते हैं सुरजेवाला, पहले अपनी लड़ाई सुलझाएं

हुब्बल्ली. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक के बारे में क्या जानते हैं? उन्हें पहले कांग्रेस नेताओं का झगड़ा सुलझाना चाहिए।

सुरजेवाला के भ्रष्ट भाजपा के लिए अलग नरक बनाने वाले बयान को लेकर रविवार को पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बोम्मई ने कहा कि लोगों को इस बात की जानकारी है कि असुर कौन हैं। कांग्रेस के पास असुरों की लंबी फेहरिस्त है। यह सबसे गैरजिम्मेदार विपक्षी पार्टी है। कांग्रेस की कामयाबी और भाजपा की नाकामी दिखाने की बजाय इस तरह की बातें करने से कोई असर नहीं पड़ेगा। जनता ने 70 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस को हटा दिया और दिखा दिया कि असुर कौन हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.