हुबली

वीकेंड कर्फ्यू का दिखा व्यापक असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

वीकेण्ड कर्फ्यू के आदेश का व्यापक असर दिखाई दिया। वाणिज्य नगरी हुब्बल्ली में घरों में ही रहकर लोगों ने समय बिताया। शहर में दूर-दूर तक वाहनों की आवाजाही नहीं दिखाई दे रही थी। पेट्रोल पम्प, औषधि दुकानों को छोड़ बाकी सब कुछ बंद था।

हुबलीApr 24, 2021 / 09:29 pm

MAGAN DARMOLA

वीकेंड कर्फ्यू का दिखा व्यापक असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

हुब्बल्ली . कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से लागू किए गए वीकेण्ड कर्फ्यू के आदेश का व्यापक असर दिखाई दिया। वाणिज्य नगरी हुब्बल्ली में घरों में ही रहकर लोगों ने समय बिताया। लोगों की सुविधा के लिए सिटी बस तथा ऑटोरिक्शा की सेवा जारी रही। जिला प्रशासन ने लोगों से जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने के निर्देश दिए हैं।

वाणिज्य नगरी हुब्बल्ली के चन्नम्मा सर्कल, जनता बाजार, कोप्पिकर रोड, संगोल्ली रायण्णा सर्कल समेत अधिकतर जगहों में जन आवाजाही बेहद कम रही। दुपहिया वाहन, निजी वाहनों में लोग घूमने वालों को पुलिस जगह जगह रोककर पूछताछ करती नजर आई। सुबह 10 बजे के करीब खुले कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बाद में बंद किया गया। प्रमुख सड़कों, सर्कलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

 

दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने आते-जाते वाहनों को रोक कर तलाशी ले रहे थे। उनके आनेजाने के कारण पूछ कर लोगों को बाहर नहीं घूमने की हिदायत दे रहे थे। बिना कारण घूमते लोगों को पुलिस ने वापस भेजते नजर आए। कुछ स्वयंसेवकों ने मास्क पहनकर लॉकडाउन के मौके पर पुलिस तथा मीडिया वालों को नि:शुल्क मास्क वितरित किए। कल भी वीकेण्ड कफ्र्यू जारी होने के कारण कल भी आवश्यक सेवाओं के अलावा बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
वीकेंड कर्फ्यू का दिखा व्यापक असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विजयपुर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विजयपुर में जनजीवन संपूर्ण रुक गया और सन्नाटा छा गया। शहर में दूर-दूर तक वाहनों की आवाजाही नहीं दिखाई दे रही थी। पेट्रोल पम्प, औषधि दुकानों को छोड़ बाकी सब कुछ बंद था। सब्जी, रोजमर्रा के सामग्री की दुकानें, दूध, मछली, मांस की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक मात्र खुले थे। इसके सुबह 10 बजे के बाद सभी दुकानें संपूर्ण बंद हो गए। पिछले साल के लॉकडाउन का माहौल फिर से दिखाई दिया। विजयपुर शहर के प्रमुख सड़क गांधी सर्कल, केन्द्रीय बस स्टैण्ड के सामने एक तरफ बैरिकेड लगाकर बिना वजह वाहनों की आवाजाही पर रोक लगादी है। गांधी सर्कल में भी एक सड़क के किनारे बैरिकेड लगाए गए थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.