scriptमहिला अधिवक्ता पर सरेआम हुआ हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | Woman advocate was publicly attacked, police caught the accused | Patrika News

महिला अधिवक्ता पर सरेआम हुआ हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

locationहुबलीPublished: May 16, 2022 01:51:36 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

महिला अधिवक्ता पर सरेआम हुआ हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ासंपत्ति विवाद को माना जा रहा प्राथमिक कारण
महिला अधिवक्ता पर सार्वजनिक स्थल पर हमला करने की घटना के बारे में सोशल मीडिया समेत विभिन्न संगठनों की ओर से निंदा की जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष रमेश बद्नूर ने कहा कि अधिवक्ता से की गई प्रताड़ना नागरिक समाज को शर्मिंदा करने वाली है। विधायक चरंतिमठ बागलकोट को गुंडाराज बनाने जा रहे हैं।

महिला अधिवक्ता पर सरेआम हुआ हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

महिला अधिवक्ता पर सरेआम हुआ हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बागलकोट. शहर में शुक्रवार को एक महिला अधिवक्ता को सार्वजनिक तौर पर पीटने के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता संगीता शिक्केरी को सार्वजनिक तौर पर पीटने के आरोपी महांतेश चोलगुड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता के पति के मदद मांगने पर भी किसी ने भी मदद नहीं की है। हमला कर लात-घूसे मारने का वीडियो वायरल हुआ है।
गंभीर रूप से घायल संगीता को बागलकोट के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी महांतेश नवनगर के बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय में फोटोग्राफर है। संगीता शिक्केरी तथा महांतेश चोलचगुड्डा दोनों पड़ोसी हैं। संगीता के मकान को भाजपा जिला महासचिव राजु नायकर ने खरीदा है। दो दिन पूर्व संगीता ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया था कि परिवार को बताए बिना हमारे ताऊ ने मकान को बेचा है। विवाद न्यायालय में है। इसके बाद भी राजु नायकर ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर मकान खाली करने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। इस बार हुए हमले के पीछे भी उन्हीं का हाथ है। राजु नायकर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब हमारे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र है। कानूनी तौर पर ही मकान खरीदा है। अधिकार का दुरुपयोग नहीं किया है। हमले के लिए नहीं उकसाया है।
बचाने आए पति पर भी हमला

हमले के दौरान संगीता की रक्षा करने को आगे आए पति नवीन पर भी पत्थर से हमला किया गया। वे भी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना से संबंधित हमला करने के आरोपी महांतेश चोलगुड्डा के खिलाफ संगीता ने बागलकोट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले दोनों के बीच झगड़ा होने की बात बताई जा रही है। घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक लोकेश जगलासर ने बताया कि महिला अधिवक्ता पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
व्यापक निंदा

महिला अधिवक्ता पर सार्वजनिक स्थल पर हमला करने की घटना के बारे में सोशल मीडिया समेत विभिन्न संगठनों की ओर से निंदा की जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष रमेश बद्नूर ने कहा कि अधिवक्ता से की गई प्रताड़ना नागरिक समाज को शर्मिंदा करने वाली है। विधायक चरंतिमठ बागलकोट को गुंडाराज बनाने जा रहे हैं।
महिला की ओर से की गई शिकायत के तहत सभी आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार करना चाहिए। पीड़ित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध करनी चाहिए। इनके मकान को पानी, बिजली कनेक्शन उपलब्ध करना चाहिए। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा काशप्पनवर ने कहा कि बीच सड़क पर महिला पर किया गया हमला महिलाओं का अपमान है। बागलकोट में क्या कानून व्यवस्था है? वहां के विधायक खामोश क्यों हैं। बहुत सारे लोगों के मौके पर होने के बाद भी महिला की रक्षा के लिए आगे नहीं आए हैं। यह गैर जिम्मेदारी की बात है। पुलिस विभाग को तुरन्त आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिला अस्पताल में महिला अधिवक्ता से मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद पूर्व मंत्री एचवाई मेटी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आकर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस घटना की जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रक्षिता ईटी ने भी निंदा की है।

ट्रेंडिंग वीडियो