हुबली

कोल्हापुर में मैट पर होगी कुश्ती स्पर्धा

कोल्हापुर में मैट पर होगी कुश्ती स्पर्धा

हुबलीSep 17, 2021 / 01:00 am

S F Munshi

कोल्हापुर में मैट पर होगी कुश्ती स्पर्धा

कोल्हापुर में मैट पर होगी कुश्ती स्पर्धा
-इस वर्ष 4 से 6 अक्टूबर के बीच होगा प्रतियोगिता
कोल्हापुर
कोरोना संकट के चलते गए डेढ़ साल से कोल्हापुर की कुश्ती रुकी हुई है। इस कुश्ती को चालना मिले इसके लिए छत्रपति शाहू शक्कर कारखाने की ओर से 4 से 6 अक्टूबर 2021 के बीच 35वीं भव्य मैट पर की कुश्ती स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। पहली बार यह स्पर्धा दर्शकों के बिना ली जा रही है। राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज के जयंती के चलते टोकियो ओलम्पिक की तर्ज पर यह स्पर्धा होंगी। कोरोना प्रतिबंधक नियमों का पालन कर कारखाने के बंदिस्त गोदाम में स्पर्धा ली जाएगी। फेसबुक पेज से पूरी स्पर्धा का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी शाहू शक्कर कारखाने के अध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष राजे समरजितसिंह घाटगे ने दी।
घाटगे ने कहा कि शाहू कारखाने के संस्थापक स्वर्गीय राजे विक्रमसिंह घाटगे की संकल्पना से कारखाना कार्यक्षेत्र और कागल तहसील के नए खिलाडिय़ों को मौका मिले इस उद्देश्य से 1984 से यह स्पर्धा होती है। अलग-अलग वजन गुट के विजेता मल्लों को कारखाना की ओर से शिष्यवृत्ति दी जाती है। कोरोना के चलते कुश्ती रुकी हुई है। उनको मदद मिले इस उद्देश्य से प्रशासन की अनुमति लेकर यह स्पर्धा होगी। स्पर्धा की जगह पर चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश मिल सकेगा।
इसमें मल्ल, पंच, वस्ताद स्टाफ यह शामिल होंगे। स्पर्धा में शामिल होने वाले मल्ल की कोरोना जांच जरूरी होगी। साथ ही पालकों की लिखित सहमति जरूरी है। यह कुश्ती स्पर्धा 31 अलग अलग गुटों में होगी।
इस समय कारखाना के वाइस चेयरमैन अमरसिंह घोरपडे, संचालक यशवंत माने, कार्यकारी संचालक जितेंद्र चव्हाण, हिंदकेसरी दीनानाथसिंह, उपमहाराष्ट्र केसरी रामा माने, ऑल इंडिया चॅम्पियन मारुति जाधव, कोल्हापुर महापौर केसरी अमृता भोसले, महाराष्ट्र केसरी अमोल बुचडे, महेश वरुटे, नंदू आबदार, सचिन खोत, अमर पाटील, बालासाहब मेटकर, नामदेव बल्लाल, महिला कुश्तीगीर सृष्टी भोसले, अनुष्का भाट, माधुरी चव्हाण आदि उपस्थित थे।

Home / Hubli / कोल्हापुर में मैट पर होगी कुश्ती स्पर्धा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.