सरकार बचाने के लिए भजन कर रहे हैं येडियूरप्पा [typography_font:14pt;” >हुब्बल्लीविधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सिद्धरामय्या ने कहा है कि मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा सरकार बचाने के लिए भजन कर रहे हैं। बेलगावी में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में सिद्धरामय्या ने कहा कि उत्तर कर्नाटक की जनता को बाढ़ राहत देने को सरकार आगे नहीं आ रही है। जनता की समस्या के बारे में विचार करना छोड़ मुख्यमंत्री येडियूरप्पा सरकार बचाने के लिए भजन करने बैठ गए हैं। बाढ़ राहत राशि देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री येडियूरप्पा को केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मांग करनी चाहिए परन्तु इस पर मुख्यमंत्री येडियूरप्पा बात नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही रहा तो राज्य की जनता के हालात के लिए भगवान ही मालिक है। उपचुनाव नतीजों के बारे में सिद्धरामय्या ने कहा कि समीक्षा पर विश्वास नहीं है। मतगणना के बिना कितने सीट जीतेंगे कहना सम्भव नहीं है। मतगणना के बाद ही चुनाव नतीजों की सच्चाई पता चलेगी। उपचुनाव नतीजों के बाद राज्य में कांग्रेस की कहानी समाप्त होगी यह बात कह रहे भाजपा नेता जगदीश शेट्टर तथा केएस ईश्वरप्पा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धरामय्या ने कहा कि जगदीश शेट्टर तथा ईश्वरप्पा भ्रम में हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस मुक्त भारत के बयान दिए थे परन्तु महाराष्ट्र तथा हरियाणा में कांग्रेस की कहानी क्या हुई यही इसका जवाब है। कांग्रेस पार्टी को समाप्त करना किसी से भी संभव नहीं है। सिद्धरामय्या ने कहा कि उन्हें देखने पर भाजपा तथा जद-एस को भय होता है। इसीलिए हमारा नाम बार-बार लेते हैं। टीआरपी बढ़ाने के लिए टीवी पर हमारे नाम को अधिक लेते हैं।