scriptगैस सिलेंडर भरवाने से मिल सकेगी निजात | You can get relief by filling the gas cylinder | Patrika News

गैस सिलेंडर भरवाने से मिल सकेगी निजात

locationहुबलीPublished: Feb 04, 2021 11:18:38 pm

Submitted by:

S F Munshi

गैस सिलेंडर भरवाने से मिल सकेगी निजात

गैस सिलेंडर भरवाने से मिल सकेगी निजात

गैस सिलेंडर भरवाने से मिल सकेगी निजात

गैस सिलेंडर भरवाने से मिल सकेगी निजात
-पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य जोरों पर
हुब्बल्ली
घरेलु सिलेंडर खत्म होते ही सारे कामकाज छोडक़र सिंलेंडर शोरूम के सामने खड़े होकर सिलेंडर लाने के कार्य को अब पूर्ण विराम लगने का समय नजदीक आ रहा है।
हर घर को सीधे घर को घरेलू गैस आपूर्ति करने का कार्य खामोशी से चल रहा है। वर्ष के अंत तक जुड़वां शहर में लगभग 25 हजार घरों को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके जरिए जुड़वां शहर की जनता को बार-बार सिलेंडर भरने के कार्य से छुटकारा मिलेगा।
राज्य तथा केंद्र सरकार की ओर से इंडियन आयल अदानी गैस (आईओएजी) की ओर से वर्ष 2017-18 से चल रहा घर घर घरेलू गैस आपूर्ति कार्य निर्बाध चल रहा है। 10 फरवरी 2019 को हुब्बल्ली आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनगर में लगभग 500 घरों को पीएनजी आपूर्ति का उद्घाटन किया था। अब हुब्बल्ली-धारवाड़ के सात हजार घरों को एलपीजी से पीएनजी में बदला गया है। सिलेंडर गैस से सुरक्षित एवं सस्ते दाम होने की भावना लोगों में जगने के कारण शहर में पीएनजी की मांग बढ़ रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मई के अंततक हुब्बल्ली के वसंत नगर, बदामी नगर, बेंगेरी, शिरूर पार्क, डॉलर्स कॉलोनी, रवि नगर, अध्यापक नगर, रेणुका नगर तथा धारवाड़ में गांधी नगर तथा शेट्टर कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में पीएनजी आपूर्ति होगी। यहां पाइपलाइन को जोडऩे के कार्यों को पूरा करने की तैयारी की गई है। प्रथम चरण में मई के अंततक 19 हजार तथा वर्ष के अंततक 25 हजार घरों को पीएनजी से जोडऩे का लक्ष्य है।
इस योजना से लगभग 12,500 घर एलपीजी से पीएनजी को परिवर्तित होने की उम्मीद है। शीघ्र शहर के 350 किलोमीटर में इसके पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वर्ष 2021 के अंततक 550 किलोमीटर पाइपलाइन कार्य पूरा होगा। कुल वर्ष के अंततक जुड़वां शहर में 25 हजार घरों को पीएनजी से रसोई तैयार करने का कार्य चलेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम माह दर माह बढ़ रहे हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बना है परन्तु आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले एलपीजी से पीएनजी गैस सस्ता तथा अधिक सुरक्षित है। गैस सिलेंडर के लिए अग्रिम आरक्षित करने से आगामी दिनों में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। पीएनजी हवा से हल्का होने के कारण अगर रिसाव होने पर विस्तार तौर पर नहीं फैलकर सीधे तौर पर ऊपर जाता है। इसके चलते व्यापाक समस्या नहीं होगी और पर्यावरण अनुकूल भी है।
अधिकारियों का कहना है कि पीएनजी गैस आपूर्ति के लिए नवनगर, धारवाड़ के गांधी नगर, हुब्बल्ली के बदामी नगर, बेंगेरी, मयूरी एस्टेट समेत कुल छह रखरखाव केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके साथ अतिरिक्त तौर पर गोकुल रोड, शिरूर पार्क, रायापुर समेत विभिन्न जगहों पर पीएनजी आपूर्ति करने तथा स्थगित करने के केंद्र स्थापित करने की योजना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो