script

जगन मोहन रेड्डी ने ऐतिहासिक क़दम उठाते हुए बनाए 5 उपमुख्यमंत्री, नव नियुक्त मंत्रियों को दिया यह मंत्र

locationहैदराबादPublished: Jun 08, 2019 10:02:56 pm

जगन मोहन रेड्डी ने एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय समुदायों के नेताओं को एक साथ उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया ताकि राज्य के तमाम समाजों का विश्वास प्राप्त किया जा सके…
 

ys jagan mohan

जगन मोहन रेड्डी ने ऐतिहासिक क़दम उठाते हुए बनाए 5 उपमुख्यमंत्री, नव नियुक्त मंत्रियों को दिया यह मंत्र

(हैदराबाद): तेलंगाना व आँध्रप्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने आज ऐतिहासिक शपथ विधि कराया जिसमें 5 उपमुख्यमंत्री और 20 मंत्रियों के साथ 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने अमरावती के सचिवालय में सुबह के 11:49 बजे शपथग्रहण की। मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के लिए शुभ मुहूर्त रखा गया था। इसी के साथ जगन ने विशाखापट्नम में शारदा पीठम के पुजारी स्वरूपानंद सरस्वती से भी आशीर्वाद लिया। आँध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन ने एक अनोखा निर्णय लेते हुए अपने मंत्रिमंडल में 5 उप-मुख्यमंत्रियों को नियुक्त कर, एक प्रकार से हलचल मचा दी है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में अब तक किसी भी राज्य में ऐसा कभी नहीं किया गया है।


जगन मोहन रेड्डी ने एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय समुदायों के नेताओं को एक साथ उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया ताकि राज्य के तमाम समाजों का विश्वास प्राप्त किया जा सके। बताया जाता है कि जगन ने यह फैसला लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया। इसी के साथ मुख्यमंत्री जगन का मानना है कि वे राज्य के 5 विभागों यानी रायलसीमा, प्रकाशम्, कृष्णा डेल्टा, गोदावरी और वैज़ाग से मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दे रहे है। शपथग्रहण समारोह के लिए एक दिन पहले शुक्रवार को हैदराबाद से विजयवाड़ा पहुंचे राज्यपाल नरसिम्हन को जगन ने उपमुख्यमंत्री के नामों कि सूची सौंपी थी।
बता दें कि मंत्रिमंडल में 7 ओबीसी, 5 एससी (2 मादिगा और 3 माला जाति), 4 कापू, 4 रेड्डी और कम्मा, एसटी, क्षेत्रीय, वैश्य जातियों से प्रत्येक 1-1 सदस्य को मौका मिला है। जगन के मंत्रीमंडल में 3 महिला मंत्री हैं।

 

निम्न लिखित 5 उपमुख्यमंत्री बने हैं:-
अल्ला काली कृष्णा श्रीनिवास उर्फ अल्ला नानी – स्वास्थ्य मंत्री
पुष्पश्रीवाणी पमुला – आदिवासी कल्याण मंत्री
पिल्ली सुभाष चंद्र बोस – रेवेन्यू मंत्री
अमजद बाशा – अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
के.नारायण स्वामी – आबकारी मंत्री

आन्ध्र प्रदेश के इन सभी मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। दो मंत्रियों ने अंग्रेजी में शपथ ली, जबकि बाकी सब ने तेलुगु में। सीएम जगन ने अपने नए मंत्रिमंडल को बधाई दी है और उन्हें नागरिकों की ’बेहतरी’ के लिए काम करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने सभी मंत्रियों को सामाजिक न्याय, विश्वास और सेवा का मंत्र दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो