हैदराबाद

आंध्र प्रदेश में 572 हुईं Coronavirus मरीजों की संख्या, लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Andhra Pradesh News: पुलिस लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है…

हैदराबादApr 17, 2020 / 10:40 pm

Prateek

आंध्र प्रदेश में 572 हुईं Coronavirus मरीजों की संख्या, लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नेल्लोर: आंध्र प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लॉक डाउन के बाद भी कोरोना के बढ़ते मामले काफी चिंता जनक है। राज्य सरकार द्वारा जारी स्वस्थ बुलेटन के अनुसार पिछले 24 घंटो में 38 कोरोना के मामले सामने आए इससे राज्य में कोरोना के कुल 572 मामले हुए। कर्नूल जिले में 13, नेल्लोर में 6, अनंतपुर में 5, चित्तूर में 5, कृष्णा में 4, गुंटूर में 4 और कडपा में एक पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक प्रदेश में 35 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई है। इस समय प्रदेश में 523 मामले एक्टिव है।


नेल्लोर जिला पुलिस लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले भर में अब तक 4309 लोगों को पकड़ कर आपराधिक मामले दर्ज किए गए है। 2251 वाहनों को जब्त कर 30,293 वाहनों पर ऍम वि एक्ट के तहत 1,60,48,195 जुर्माना लगाया। पुलिस निरंतर लोगों को घरो से बहार ना निकलने की चेतावनी दे रही है। अनावश्यक बहार निकलने वालो पर मामले भी दर्ज कर रही है पर लोग बिना काम के घरों से बहार निकल रहे हैं। इस लिए पुलिस अब अपनी तीसरी आँख ड्रोन कमरे के जरिए लोगो पर नज़र रख रही है। ड्रोन कमरे पर एक स्पीकर भी लगाया गया है जिस के जरिए पुलिस भीड़ जुटाने वालो पर नज़र रख रही है और चेतावनी भी दे रही है। पुलिस एवं महिला पुलिस कड़ी धुप में भी पुलिस काम कर रही है।

Home / Hyderabad / आंध्र प्रदेश में 572 हुईं Coronavirus मरीजों की संख्या, लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.