scriptटीड़ीपी संस्थापक NTR की प्रतिमा पर बनाई फूहड़ डिजाइन, पूर्व मुख्यमंत्री के अपमान पर आंध्र में रोष | Anger In Andhra Pradesh After Disrespect Of TDP Founder NTR's Statue | Patrika News

टीड़ीपी संस्थापक NTR की प्रतिमा पर बनाई फूहड़ डिजाइन, पूर्व मुख्यमंत्री के अपमान पर आंध्र में रोष

locationहैदराबादPublished: Jun 29, 2019 04:30:38 pm

Submitted by:

Prateek

TDP Founder NTR: तेलुगु देशम पार्टी ( Telugu Desam Party ) के दिग्गज नेता की मूर्ति के साथ हुई घटना के विरोध में टीडीपी ( TDP ) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर के समर्थक प्रदर्शन कर रहे है…

TDP Founder NTR

TDP Founder NTR Statue

(हैदराबाद): आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर ( Andhra Pradesh Ex CM NTR ) अर्थात नंदमूरी तारकरामाराव ( N. T. Rama Rao ) की प्रतिमा का अपमान किए जाने से आंध्र की जनता में आक्रोश देखा जा रहा है। देर से सामने आयी इस घटना में गुंटूर जिले के सत्तेनापल्ली में एनटीआर ( TDP Founder NTR ) का अपमान किया गया। यह घटना नगर के 13 वें वार्ड में लकड़ी का पुल स्थान पर मंगलवार-बुधवार की आधी रात को अंजाम दी गई थी। कुछ संदिग्ध लोगों ने एनटीआर के नाम से मशहूर अभिनेता से नेता बने पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर रंग पोत कर मूंछ बना दी, माथे और चेहरे पर दाग-धब्बे लगाए है।

 

 

इस घटना की जानकारी होते ही स्थानीय टीडीपी नेताओं ने प्रतिमा स्थल का दौरा किया और एक प्रमुख नेता को इस प्रकार अपमानित करने पर विरोध दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष येल्लिनेडी रामास्वामी और टीडीपी पार्टी नगर अध्यक्ष सी.श्रीनिवासराव द्वारा सत्तेनापल्ली शहर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई। पूर्व विधायक कोडेला शिवप्रसाद राव ने घटना की निंदा की। एस्साई शिवांजनेयुलु ने कहा कि वे टीडीपी नेताओं की शिकायत पर आगे की जांच कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो