scriptAnother leopard trapped in forest department's net in Tirumala | तिरुमाला में एक और तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसा | Patrika News

तिरुमाला में एक और तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसा

locationहैदराबादPublished: Sep 07, 2023 07:59:33 pm

Submitted by:

Deendayal Koli

तिरुमाला की पहाड़ियों में बुधवार रात एक और तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। तीन महीने में यह पांचवां तेंदुआ पिंजरे में फंसा है।

तिरुमाला में एक और तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसा
तिरुमाला में एक और तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसा
तिरुमाला. तिरुमाला की पहाड़ियों में बुधवार रात एक और तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। तीन महीने में यह पांचवां तेंदुआ पिंजरे में फंसा है। तिरुमाला की पहाड़ियों पर पैदल चढ़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम व वन विभाग की ओर से पहाड़ियों पर शुरू किया गया ऑपरेशन तेंदुआ को बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है। ट्रैप कैमरों से पता चला कि तेंदुए को नरसिम्हा स्वामी मंदिर और सातवें मील के पत्थर के बीच घूमते देखा गया था और तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए तुरंत उस स्थान पर जाल बिछाया गया था। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक इलाके में जंगली जानवरों की तलाश जारी रहेगी। कुछ समय से तिरुमाला की पहाड़ियों पर पैदल चढ़ने वाले श्रद्धालु भयभीत हैं क्योंकि तेंदुए ने एक लड़के को घायल कर दिया। बाद में एक अन्य युवती पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद टीटीडी तुरंत कार्रवाई में जुट गई। इसे लेकर कई बैठकें हुई और भक्तों को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई शुरू की गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.