scriptCM Jagan accused Naidu who attended the coin unveiling | सिक्का अनावरण में शामिल हुए नायडू पर सीएम जगन ने लगाए आरोप | Patrika News

सिक्का अनावरण में शामिल हुए नायडू पर सीएम जगन ने लगाए आरोप

locationहैदराबादPublished: Aug 28, 2023 06:40:38 pm

Submitted by:

Deendayal Koli

मुख्यमंत्री जगन चित्तूर जिले के नगरी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहद अजीब है कि जिस व्यक्ति ने एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा और उनसे सत्ता छीनी, वह राजनीतिक लाभ के लिए कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर रहा है।

सिक्का अनावरण में शामिल हुए नायडू पर सीएम जगन ने लगाए आरोप
सिक्का अनावरण में शामिल हुए नायडू पर सीएम जगन ने लगाए आरोप
चित्तूर. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू पर तीखा हमला करते कहा कि उनका जीवन पीठ में छुरा घोंपने, साजिशों और झूठ से भरा है। दरअसल नायडू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की 100 रुपए के सिक्के के अनावरण कार्यक्रम में दिल्ली भाग लेने गए थे। इधर जगन ने उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सत्ता हथियाने के लिए टीडीपी संस्थापक की पीठ में छुरा घोंपा था।
मुख्यमंत्री जगन चित्तूर जिले के नगरी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहद अजीब है कि जिस व्यक्ति ने एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा और उनसे सत्ता छीनी, वह राजनीतिक लाभ के लिए कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए अपने ससुर एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा। दिवंगत नेता की स्थापित पार्टी को हाईजैक कर लिया और यहां तक कि उनकी मौत के लिए भी जिम्मेदार हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.