scriptमहिला अधिकारी ने चप्पल से कर दी धुनाई | Female officer hit slippers | Patrika News

महिला अधिकारी ने चप्पल से कर दी धुनाई

locationहैदराबादPublished: Feb 01, 2020 05:46:19 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

एक महिला अधिकारी से उलझना एक व्यक्ति को ( woman officer ) महंगा पड़ गया। महिला अधिकारी ने सरेआम चप्पलों से उसकी धुनाई ( officer beat with sandal ) कर दी। मामला अवैध निर्माण से जुड़ा हुआ बताया जाता है।

महिला अधिकारी ने चप्पल से कर दी धुनाई

महिला अधिकारी ने चप्पल से कर दी धुनाई

हैदराबाद(तेलंगाना): एक महिला अधिकारी से उलझना एक व्यक्ति को ( woman officer ) महंगा पड़ गया। महिला अधिकारी ने सरेआम चप्पलों से उसकी धुनाई ( officer beat with sandal ) कर दी। मामला अवैध निर्माण से जुड़ा हुआ बताया जाता है। सिकंदराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड (एससीबी) की महिला अधिकारी ने अवैध रूप निर्माण करा रहे दसारधरम को निर्माण बंद करने के लिए कहा। इस मुदï्दे पर दोनों में बहस हो गई। दसारधरम ने निर्माण बंद नहीं किया। उल्टे चुनौती देने की मुद्रा में आ गया। इस पर आवेश में आकर महिला अधिकारी ने चप्पल उतारी और अवैध निर्माणकर्ता की पिटाई बना डाली।

दोनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
इस घटना के बाद दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मर्रेडपल्ली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला अधिकारी की शिकायत को अदालत में भेजा गया है। बताया जाता है कि दसारधरम ट्रांसको लाइनमैन है। अदालत से यथास्थिति के निर्देश के बावजूद भूखंड पर निर्माण करा रहा था। महिला अधिकारी का कहना है कि निर्माण रोकने के लिए दल उसे नोटिस देने गया था। इस पर उसने महिला अधिकारी के साथ अभद्रता की।

टिप्पणी करने से खफा हुई अधिकारी
दसराधरम महिला अधिकारी से बहस करने लगा। इसके बाद मामला तब बिगड़ा जब महिला अधिकारी वापस जाने के लिए बाइक पर जाने लगी। दसारधरम ने कोई टिप्पणी कर दी। पहले ही बहस करने से खफा महिला अधिकारी का गुस्सा अभद्रता करने पर सातवे आसमान पर पहुंच गया। महिला अधिकारी आपा खो बैठी उसने बाइक से उतर कर चप्पल उतारी और दसारधरम की धुनाई कर दी। इस दौरान वह यही कहे जा रही थी कि तुम्हारी ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई। चप्पल से पिटाई के दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद से ही महिला अधिकारी द्वारा चप्पल से पिटाई की घटना चर्चा में है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो