scriptउत्पीड़न की शिकार महिला खिलाड़ी ने पति के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत,लगाएं यह संगीन आरोप! | harassed female player claimed that her husband is in immoral relation | Patrika News

उत्पीड़न की शिकार महिला खिलाड़ी ने पति के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत,लगाएं यह संगीन आरोप!

locationहैदराबादPublished: Jun 25, 2018 03:06:29 pm

Submitted by:

Prateek

रूचिका स्केटिंग में स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्होंने कई राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीते हैं…

Skating champion ruchika

Skating champion ruchika

मोइनुद्दीन खालिद की रिपोर्ट…

(हैदराबाद):राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियन रुचिका जैन ने हैदराबाद की महिला पुलिस में अपने पति के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महानगर के बेगमपेट थाने में रुचिका ने अक्षय पर उत्पीड़न और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है।

 

बेगमपेट के महिला पुलिस थाने में शुक्रवार को दर्ज करवाई गई अपनी शिकायत में, रूचिका जैन ने आरोप लगाया कि उनके पति और उनका परिवार रुचिका को परेशान कर रहे थे और उन्हें धमकाया करते थे। रूचिका ने कहा कि पिछले साल 11 दिसंबर को उनका विवाह अक्षय के साथ हुआ था। शादी के तुरंत बाद परेशानी शुरू हुई, जब उनके पति, अक्षय कटारिया ने उन्हें हनीमून पर ले जाने से मना कर दिया। रूचिका ने आरोप लगाया कि अक्षय हर रोज रात को 11 बजे घर छोड़ देता है और अगले दिन या आधी रात के बाद वापस आ जाता है। मिली जानकारी के अनुसार रूचिका ने अपने पति के मोबाइल फोन पर एक औरत के साथ व्हाट्सएप पर चैट करने कि बात जान ली थी।

पति के अवैध संबंध होने की आशंका

रूचिका जैन ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वालों को उसने जब अक्षय की हरकतों के बारे में बताया तो उसको समझने की बजाय परिवार वालों ने उन्हें परेशान करना शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि उनके पति के वैवाहिक जीवन के बाहर भी अनैतिक संबंध हैं। यह बात जान लेने के बाद भी ससुराल वालों ने उन्हें मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक तौर पर प्रताड़ित किया है। परिवार ने उल्टा रूचिका को ही धमकी दी।

इन धाराओं में दर्ज हुए केस

रूचिका द्वारा की गई शिकायत के बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए, 506 और 406 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस इस मामले में पुरी जांच करने केे बाद ही आगे कोई कदम उठाने की बात कह रही है। बता दें कि रूचिका स्केटिंग में स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्होंने कई राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो